सीपत स्टेशन में भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर जी की 132 वीं जयंती समारोह का आयोजन
सीपत स्टेशन में भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर जी की 132 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया| इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई| इसके बाद सभी ने वृक्षारोपण किया| इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (प्रचालन व अनुरक्षण ) श्री स्नेहशीष बनर्जी तथा उपस्थित महाप्रबंधकगण , कर्मचारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों ने डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया| मुख्य अतिथि ने सभी को संविधान की प्रस्तावना का पठन कराया तथा बेहतर कार्य करने के लिए संविदा श्रमिकों को पुरस्कृत किया| इस अवसर पर आयोजित प्रश्नोतरी कार्यक्रम में सभी ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया| अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने भारत के संविधान के निर्माण में डॉ भीम राव अंबेडकर जी की भूमिका के बारे में बताया |
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

