🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

एनटीपीसी लारा में अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ

On: April 14, 2023 2:09 PM

एनटीपीसी लारा में अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज) एनटीपीसी लारा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा अग्नि सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि एनटीपीसी लारा परियोजना के महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री अखिलेश सिंह द्वारा अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर कर्मचारियों को संबोधित किया गया।

हर साल गर्मी की शुरुवात में अग्नि सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता लाना की उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। यह कार्यक्रम 14 अप्रैल 2023 से 20 अप्रैल 2023 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अग्नि सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्याख्यान एवं प्रशिक्षण हेतु प्रदर्शन किए जाएंगे। कार्यक्रम के शुभारंभ पर श्री सिंह ने अग्नि सुरक्षा को लेकर शपथ भी दिलाई एवं अग्नि सुरक्षा पर गहन चर्चा भी की।

कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट श्री नरेंद्र सिंह, महाप्रबंधक (परियोजना उन्निर्माण) श्री रवि शंकर , विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन) श्री कन्हेया दास, विभागाध्यक्षगण, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारी एवं जवानों मौजूद रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment