🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

चलती ट्रेनो में पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने रायपुर मंडल के रेसुब पोस्ट/रायपुर और भाटापारा ने चलाई मुहिम पटरियों से दूर रहने हेतु कहा गया

On: April 14, 2023 3:04 PM

*चलती ट्रेनो में पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने रायपुर मंडल के रेसुब पोस्ट/रायपुर और भाटापारा ने चलाई मुहिम पटरियों से दूर रहने हेतु कहा गया

रायपुर /भाटापारा ( वायरलेस न्यूज ) श्री ए एन सिन्हा प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेल जोन बिलासपुर व रायपुर रेल मंडल के सुरक्षा आयुक्त श्री संजय गुप्ता के निर्देश पर चलती ट्रेनों में पत्थरबाजी, मानव रन ओवर एवं मवेशी रन ओवर की घटनाओं को रोकने रेसुब पोस्ट/रायपुर और भाटापारा के द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में जन-जागरण अभियान चलाया है। रायपुर मंडल के सुरक्षा आयुक्त संजय गुप्ता ने रायपुर पोस्ट के निरीक्षक श्री मनोरंजन मुखर्जी एवम भांटापारा पोस्ट के निरीक्षक आर एस मिश्रा के टीम के द्वारा रेलवे लाईन के किनारें बसे लोगों को जागृति लाने अभियान चलाने के निर्देश के तहत रायपुर पोस्ट ने आज सन्यासी पारा, डब्लयुआरएस कालोनी, भनपुरी, रामनगर, चूनाभट्टी, सरस्वतीनगर,सरोना में अभियान चलाया ।
वहीं भांटापारा पोस्ट ने भांटापारा रेलवे लाईन के किनारे रहवासियों के साथ साथ बिल्हा, हथबंध के पंच सरपंचों ग्रामीणों व स्कूली बच्चों इस अभियान के तहत क्षेत्र में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सम्मानित व्यक्तियों एवं अन्य नागरिकों से समन्वय कर अपनें परिजनों एवं मवेशियों को रेल लाईन किनारें नहीं आने देने के संबध में जागरूक करते हुयें समझाइश दी गई। उन्हें इन घटनाओं के कारण रेलवे की संपत्ति एवं जानमाल की होने के वाले नुकसान के बारें में अवगत कराया गया। साथ ही इस तरह की घटनाओं में संलिप्त मिलनें पर रेल अधिनियम के तहत कार्यवाही की भी हिदायत दी गई। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment