राजनांदगांव (वायरलेस न्यूज) आज दिनाँक 17.04.23 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट राजनांदगांव के क्षेत्राधिकार में रेल गाडियों के सुचारू परिचालन, यात्रियों की सुरक्षा संरक्षा एवं यात्रा को सुगम बनाने एवं CRO पत्थरबाजी जैसी घटनाओं की रोकथाम हेतु श्री पंकज चुघ ,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल, नागपुर के मार्गदर्शन में रेसुब राजनांदगॉव द्वारा अपने क्षेत्राधिकार में इन घटनाओं की

रोकथाम हेतु निरंतर जन-जागरूकता अभियान एवं रेल अधिनियम की ड्राइव भी चलाया जा रहा है जिसमें रेल लाईन पर मानव रन-ओवर, एवं कैटल रन-ओवर एवं आवारा मवेशियों के ट्रेक पर आने की घटनाओं की रोकथाम एवं कुछ आसामाजिक तत्वों द्वारा ट्रेनों पर की जाने वाली पत्थरबाजी की घटनाओं की रोकथाम हेतु लगातार जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें रेल लाईन के किनारे बसे गांवों जिनमें राजनांदगांव जिले के मुडहीपार ,भाटागांव नवागांव परमलकसा क्षेत्र में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सरपंच एवं अन्य गणमान्य नागरिकों से समन्वय कर ग्रामवासियों, किसानों, एवं मवेशियों को रेल लाईन किनारे एवं लावारिस मवेशियों को चरवाहा की देखरेख में रखने एवम रेलवे ट्रेक पर न आने देने के संबंध में जागरूक किया जा रहा है एवं समझाईस दी जा रही है। इन घटनाओं के कारण रेल संपत्ति एवं जानमाल की होने वाली हानि से अवगत कराया जा रहा है साथ ही ऐसी घटनाओं में संलिप्त पाए जाने पर रेल अधिनियम के तहत होने वाली कडी-से कडी कार्यवाही करने की हिदायत दी जा रही है। यह जागरूकताअभियान लगातार जारी है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

