नई स्पेशल ट्रेन के दौरान जबलपुर एवं गोंदिया के के मध्य आने एवं जाने के लिए मिलेगी यात्री सुविधा
बिलासपुर : (वायरलेस न्यूज 17 अप्रैल, 2023) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत 05713/ 05714 जबलपुर-गोंदिया-जबलपुर इनॉगरल पैसेंजर स्पेशल ट्रेन परिचालन का शुभारंभ जबलपुर रेलवे स्टेशन से आज दिनांक 17 अप्रैल, 2023 से किया गया । इस ट्रेन के प्रथम आगमान पर बालाघाट, नैनपुर तथा गोंदिया रेलवे स्टेशनों संबंधिक क्षेत्र के सांसद, विधायक, जन प्रतिनिधियों तथा आमजनता के द्वारा भव्य स्वागत किया गया । इस गाड़ी को दिनांक 17 अप्रैल, 2023 को 11-00 बजे जबलपुर से स्पेशल के रूप मे चलायी गयी है, इसके बाद दिनांक 18 अप्रैल, 2023 से नियमित रूप यह गाड़ी 05713/ 05714 जबलपुर-गोंदिया के मध्य पैसेंजर स्पेशल ट्रेन के रूप चलाई जाएगी । इस के प्रारम्भ होने से बहुप्रतीक्षित जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट- गोंदिया के बीच ट्रेन सेवा का लाभ स्थानीय जनता को मिलेगा, साथ ही सतना-रीवा हेतु सीधी रेल सेवा सहित सुगम व तीव्र यातायत की सुविधा मिलेगी । आज दिनांक 17 अप्रैल, 2023 को पैसेंजर स्पेशल ट्रेन परिचालन का शुभारंभ जबलपुर रेलवे स्टेशन से 11.00 बजे रवाना की गयी है । यह गाड़ी नैनपुर 14.20/14.25 बजे, बालाघाट 16.23/16.28 बजे, गोंदिया 17.30 बजे पहुचेगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी गोंदिया से 10.00 बजे रवाना होकर बालाघाट 18.50/18.55 बजे नैनपुर 20.50/20.55 बजे, जबलपुर 00.30 बजे पहुचेगी । इस सेक्शन में नियमित रेल सेवा का दिनांक 18 अप्रैल, 2023 से प्रारम्भ की जा रही है । दिनांक 18 अप्रैल, 2023 से गाड़ी क्र. 05713 जबलपुर-गोंदिया पैसेंजर स्पेशल ट्रेन जबलपुर से 06.00 बजे रवाना होकर प्रमुख् रेलवे स्टेशन नैनपुर 10.10/10.15 बजे, बालाघाट 12.21/12.26 बजे आगमन/प्रस्थान कर गोंदिया 13.30 बजे पहुचेगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी गोंदिया गाड़ी क्र. 05714 गोंदिया-जबलपुर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन गोंदिया से 15.20 बजे रवाना होकर, बालाघाट 16.20.16/25 बजे, नैनपुर 18.37/18.42 बजे आगमन/प्रस्थान कर जबलपुर 00.10 बजे पहुचेगी । इस गाड़ी में 02 एसएलआर, 08 सामान्य सहित कुल 10 कोच उपलब्ध रहेंगे ।
इस गाड़ी की नियमित विस्तृत समय सारणी इस प्रकार है –
👇🏻



Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

