रायगढ़ 11 फरवरी 2021
स्वास्थ्यकर्मियों के मानसिक तनाव को कम करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 13 व 14 फरवरी को खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह प्रतियोगिता जिला स्तर की होगी जिसमें सभी ब्लॉक और सीएमएचओ ऑफिस को मिलाकर कुल 9 टीमें हिस्सा लेंगी, खेलों में क्रिकेट और बैडमिंटन शामिल हैं। ये सारे खेल रायगढ़ स्टेडियम में खेले जाएंगे। बैडमिंटन इनडोर स्टेडियम में दो-दो की टीम बनाकर खेला जाएगा जबकि क्रिकेट 8-8 ओवरों का होगा। दोनों ही प्रतियोगिता के फाइनल मिलाकर 9-9 मैच होंगे। रविवार को इस कार्यक्रम का समापन कलेक्टर भीम सिंह के हाथों होगा।
बीते 11 महीने से कोविड 19 के संक्रमण को रोकने के लिए पूरा स्वास्थ्य महकमा दिन-रात एक कर जुटा हुआ है। 16 जनवरी को कोविड 19 के वैक्सीन के लगते ही स्वास्थ्यकर्मियों पर इस संक्रमण को लेकर तनाव थोड़ा सा कम हुआ पर दूर नहीं हुआ है। जिले के करीब 3,000 स्वास्थ्यकर्मियों में से 500 से अधिक लोगों इससे संक्रमित हुए। संक्रमित होने के बावजूद वो अपने हिस्से का काम वर्क फ्रॉम होम की तर्ज पर कर रहे थे।
स्वास्थ्य कर्मियों का मानसिक तनाव कम करना है उद्देश्य : सीएमएचओ डॉ. केसरी
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएन केसरी ने जानकारी देते हुए बताया, “अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है पर संक्रमण दर कम हुई है। सालभर होने को आ गए तब से पूरा स्वास्थ्य अमला इसे रोकने में जुटा हुआ है। अभी थोड़ी सी स्थिति सामान्य दिखी तो हम जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं। इसके पीछे मकसद यह है कि स्वास्थ्यकर्मियों में आत्मविश्वास जागेगा और एकरूपता से उन्हें निजात मिलेगी। दो दिनों तक स्वास्थ्य विभाग के लोग खेल से अपना मानसिक तनाव दूर करेंगे”।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या
अपराधSeptember 14, 2026बेलपहाड़ स्टेशन पर 8 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारआरपीएफ की ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई, चार लाख रुपये का गांजा बरामद

