( किशोर कर ब्यूरोचीफ वायरलेस न्यूज़ महासमुंद)
मवेशी तस्करी रोकने अफसरों को दिए जा रहे हैं निर्देश
महासमुन्द – छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास उड़ीसा के पुरी प्रवास के दौरान सरायपाली पहुंचे इस दौरान नगरपालिका सरायपाली के एल्डरमैन दीपक शर्मा के व्यवसायिक प्रतिष्ठान में नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल के साथ एल्डरमैन दीपक शर्मा एवं बबलू चौहान, शुरू पाणिग्राही सहित गणमान्य ने उनका भव्य स्वागत किया। अल्प समय के प्रवास के दौरान कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त महंत रामसुंदर दास जब हमारे इस प्रतिनिधि ने चर्चा की तब उन्होंने कई मुद्दों पर जानकारी देते हुए कहा कि उड़ीसा के चार धामों में एक हमारा पुरी धाम है। जगन्नाथ पुरी में आयोजित एक आध्यात्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए उनके द्वारा यह प्रवास किया जा रहा है महंत रामसुंदर दास ने कहा कि गौ तस्करी की शिकायतें जब जब सामने आती हैं पुलिस प्रशासन को इसके लिए निर्देश किया जाता है और लगातार कार्यवाही भी की जाती है फिर भी यदि इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं तो निश्चित तौर पर हम निर्देशित करेंगे उन्होंने छत्तीसगढ़ में गोधन के संवर्धन और संरक्षण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि भूपेश बघेल की सरकार आने के बाद गोधन या योजना सहित अन्य अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं सीधा सीधा यहां के पशुपालक किसानों को लाभ मिल रहा है दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन पर किए गए सवाल के जवाब में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष कहा कि छत्तीसगढ़ में इसका कोई प्रभाव नहीं है तथा यहां के किसान खुश है। उनके आगमन के दौरान सरायपाली नगर के कई गणमान्य भी उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी
बिलासपुरOctober 30, 2026बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चार फर्मों का निरीक्षण, बेसन-बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन मिक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
बिलासपुरOctober 30, 2026स्वच्छ बिलासपुर की सोच को मिला सम्मान, “हमर बिलासपुर” सोशल मीडिया पर जनभागीदारी की अनूठी पहल,‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ अभियान में गूंजे जनसुझाव, अमर अग्रवाल ने उत्कृष्ट आइडिया देने वालों को किया सम्मानित,हमर बिलासपुर ग्रुप में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं का किया सम्मान*

