🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अनुपपुर आरपीएफ ने राजेंद्रग्राम में दबिश देकर 17नग अवैध टिकट के साथ रेलवे एक्ट 143के तहत की कार्यवाही

On: April 27, 2023 4:06 PM

अनूपपुर(वायरलेस न्यूज ) दिनांक 27.04.2023 को प्रभारी निरीक्षक एम एल यादव के नेतृत्व मे सहायक उप निरीक्षक शिवप्रसाद द्वारा राजेंद्रग्राम स्थित दीपक ऑनलाइन नामक दुकान के संचालक दीपक कुमार गुप्ता पिता स्वर्गीय श्री जगप्रसाद गुप्ता उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 12 प्रेम नगर राजेंद्रग्राम थाना राजेंद्रग्राम जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश को नोटिस देकर रे सु ब पोस्ट अनूपपुर बुलाया गया जिसमें उसकी पर्सनल आईडी naamani95 को चेक करने पर 17 न‌ग पास्ट ई टिकट जिसमें 14 नग तत्काल कोटा का टिकट एवं 3 जनरल कोटा का टिकट पाया गया‌ जिनको पोस्ट के प्रिंटर से प्रिंट करा कर जप्त किया गया टिकट का कुल मूल्य 14354.05₹ है। उक्त रेल पर्सनल आई डी से बनाई गईं ई-टिकट बनाने एवं बेचकर कारोबार करने के संबंध में अधिकार पत्र मांगे जाने पर कोई भी वैधानिक प्रपत्र नहीं दिखा सका तथा आईआरसीटीसी की आईडी akbartravels online ticket की एजेंट id WAKBRPL06100 की आड़ मेंअवैध कारोबार करने पर धारा-143 रेल अधिनियम का आरोपी पाकर उपस्थित गवाहों के समक्ष उसका संस्वीकृति कथन दर्ज किया गया। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट अनूपपुर अपराध क्रमांक-285/2023 दिनांक 27.04.2023 धारा 143 रेल अधिनियम कायम कर माननीय हाई कोर्ट मध्य प्रदेश जबलपुर के निर्देशानुसार उक्त आरोपी को नोटिस देकर छोड़ा गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment