अवैध ई टिकट बनाते एक युवक रेसुब रायगढ के हत्थे चढ़ा
रायगढ। (वायरलेस न्यूज) रेसुब रायगढ की ताबड़तोड़ कार्यवाही से लगातार अवैध ई रेल्वे ई टिकट बनाकर बेचने वालो को पकड़ा जा रहा है कल भी एक युवक को रेल ईटिकट के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबन्ध में रेसुब थाना रायगढ प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि दिनांक 30.04.2023 को मंडल मुख्यालय बिलासपुर के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा रेसुब पोस्ट रायगढ़ के नेतृत्व में, उप निरीक्षक संजय कुमार हमराह बल सदस्यों के साथ मुख्बीर की सूचना पर स्थानीय पुलिस थाना-कोतरारोड के सहयोग से उच्चभिटटी रोड, स्थित टेक्नोलाॅजी हब नामक दुकान में रेलवे टिकट के अवैध कारोबार के रोकथाम हेतु समय 14ः05 बजे दबिश दिया गया। उक्त दुकान में दुकान संचालक मिला, पूछने पर नाम व पता कौशल सिंह, पिता-श्री. अजय सिंह, उम्र-23 वर्ष, पता- मकान नंबर 259/1डी3, चिराईपानी किरोडीमल नगर, थाना-कोतरारोड, जिला-रायगढ़ (छ.ग.) बताया। आगे पूछताछ में बताया कि उक्त दुकान को लगभग दो वर्षांे से सुरेन्द्र शर्मा से प्रति माह-2500/- रूपये किराये पर लिया है। रेलवे ई टिकट बनाने के संबंध में पूछताछ करने एवं इलेक्ट्राॅनिक सामानों का जांच हेतु नोटिस दिया गया एवं आदेश प्राप्त कर जांच किया गया और पाया कि कौशल सिंह स्वयं के मोबाईल (MI-10) में एक नग यूजर आई.डी. क्रमांक-Ks7415369 से 03 नग (भविष्य) का रू. 3222.2/- एवं 08 नग (पूर्व) का रू. 2692.2/- रेलवे आरक्षित ई टिकट बनाना पाया गया। जिसकी कुल कीमत लगभग 5914.7/- रूपये है। उक्त 11 नग रेलवे ई टिकट बनाने के संबंध में वैध अनुज्ञप्ति पेश करने हेतु नोटिस दिया गया। मामला रेलवे अधिनियम कि धारा 143 का पाकर उक्त व्यक्ति का स्वीकारोक्ति बयान दर्ज किया गया और आरोपी मय संपत्ति दस्तावेज के साथ पोस्ट लाया गया। उक्त व्यक्ति के विरूद्ध अपराध क्रमांक- 426/2023 दिनांक 30.04.2023 धारा 143 रेलवे अधिनियम-1989 संशोधित 2003 दर्ज कर जांच में लिया गया। रेसुब रायगढ की कार्यवाही से अवैध ई टिकट बनाने वालों में हड़कंप मच गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

