🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

इंडिया अर्बन डाटा एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत डाटा कलेक्शन के लिए रायपुर स्मार्ट सिटी को मिली राष्ट्रीय स्तर पर सराहना

On: May 2, 2023 4:36 AM

आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री कुणाल कुमार ने की प्रशंसा

नवाचारों में उपयोगी होंगे रायपुर के आँकड़े

रायपुर। (वायरलेस न्यूज) आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में शहर विकास और जन सुविधाओं से संबंधित आँकड़े के बेहतर व उपयोगी संकलन के लिए रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है । इन उपलब्ध आँकड़ों के समुचित उपयोग से नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए लागू किए जाने वाले नवाचारों का क्रियान्वयन सुगम हो सकेगा ।
रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा बुनियादी जन सुविधाओं के उपयोग संबंधी ये आँकड़े एकत्र कर “इंडिया अर्बन डाटा एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत भारत सरकार को उपलब्ध कराए गए थे । इन आँकड़ों का उपयोग नागरिक सुविधाओं को विस्तारित करने संचालित होने वाले नवाचारों में होगा । रायपुर स्मार्ट सिटी ने ये डाटा नगर निगम, स्मार्ट सिटी मिशन के प्रोजेक्ट के साथ ही सुविधाओं और जन सेवा के लिए कार्य कर रहे अन्य शासकीय विभागों द्वारा संचालित कार्यक्रमों व कार्ययोजनाओं से संबंधित हैं , जिसका समुचित लाभ आम नागरिकों को सुगमता पूर्वक प्राप्त हो रहा है । रायपुर स्मार्ट सिटी ने विभिन्न विभागों से समन्वय कर संबंधित डाटा संकलन उपरांत भारत सरकार को उपलब्ध कराये गए थे ।
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव व स्मार्ट सिटी मिशन के डायरेक्टर श्री कुणाल कुमार एवं भारत सरकार के इंडिया अर्बन डाटा एक्सचेंज प्रोग्राम के सीईओ डॉ. इंदर गोपाल ने इन आँकड़ों को नवाचारों के लिए उपयुक्त्त आँकड़ें मानते हुए रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के प्रयासों को सराहा है । उन्होंने इस आशय का प्रशंसा पत्र रायपुर स्मार्ट सिटी के एम डी श्री मयंक चतुर्वेदी को प्रेषित किया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment