● *घरघोड़ा सड़क दुर्घटना में लापरवाह बस चालक पर एफआईआर, दुर्घटनास्थल का ज़िलास्तरीय इंटर डिपार्टमेंट ट्रैफिक लीड एजेंसी ने किया निरीक्षण*….
*रायगढ़* । आज सुबह लैलूंगा से आ रही सिटी बस क्रमांक सीजी 13 क्यु 0741 के चालक का घरघोडा से पहले ग्राम चारभांठा मोड के पास बस को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाने से बस से नियंत्रण खोकर बस को रोड से नीचे उतार दिया जिससे बस पलट गई। बस पल्टी होने से गिरी प्रसाद निषाद निवासी कमरीद सरिया एवं सुरेश तिर्की निवासी करवाजोर पखरीटोला लैलुंगा को गंभीर चोटें लगने से मौके पर ही फौत हो गये एवं अन्य कई यात्रीगण घायल थे । दुर्घटना की सूचना पर आसपास के रहवासियों के साथ घरघोड़ा पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया । घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण भी मौके पर पहुंचे और व्यवस्था बनाया गया । घटना को लेकर बस के चालक के विरूद्ध थाना घरघोड़ा में अपराध पंजीबद्ध किया गया है । वहीं कलेक्टर महोदय के निर्देशन पर हादसे का वास्तविक कारण जानने के लिए जिला आरटीओ अधिकारी दुष्यंत रायत, एसडीएम ऋषा सिंह ठाकुर, एसडीओपी दीपक मिश्रा, यातायात प्रभारी सुशांतो बनर्जी अपने टीम के साथ मौके पर पहुँचे । अधिकारियों ने दुर्घटना स्थल पर सड़क में कमी जैसे गड्ढे, अंधा मोड़ , निर्माण में दोष इत्यादि का जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को कमी पूर्ति दुरूस्त कराने निर्देशित किया गया है । इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य दुर्घटनाओं में कमी लाना और सुरक्षित यातायात से था ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

