*तारबाहर पुलिस, ACCU जिला एवं RPF बिलासपुर की संयुक्त कार्यवाही*
*अवैध नशा के विरुद्ध अभियान “निजात” के दौरान कार्यवाही*
*18.8 किलो गांजा के साथ अंतराज्यीय तस्कर गैंग गिरफ्तार*
बिलासपुर । वायरलेस न्यूज। थाना तारबाहर और आरपीएफ बिलासपुर की टीम ने मुखबिर की पुख्ता सूचना पर दबिश देकर तीन लोगों के कब्जे 18किलो से अधिक गांजे की खेप को पकड़ने में अहम कामयाबी हासिल की है।
बिलासपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के निर्देश अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेंद्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री संदीप कुमार पटेल के मार्गदर्शन में अवैध नशा के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।दिनांक 24/05/2023 को सूचना मिला की बिलासपुर मे लगातार हो रही कार्यवाही से अवैध मादक पदार्थ की बिक्री करने वाले ज्यादातर लोग जेल में हैं या अवैध कार्य बंद कर चुके हैं। इसलिए बाहरी राज्य के व्यक्ति शहर में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री के लिए घूम रहे हैं सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम तैयार कर रेड कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था। कार्यवाही को संपादित कर रही थाना तारबाहर,ACCU और RPF की टीम को पुराना बस स्टैंड (तारबाहर) के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति मिले। नाम आरोपी -* दया शंकर पिता राम किशोर 34 वर्ष, परसौंजा, पहाड़ी, चित्रकूट उत्तर प्रदेश ,प्रह्लाद लोधी पिता जगदीश प्रसाद उम्र 43 बेलपुरा, रांची, जबलपुर मध्यप्रदेश ,रामकुमार मग्घू पिता मालीराम उम्र 47 वर्ष पता रांझी जबलपुर इन तीनों व्यक्ति से विधिवत सूक्ष्मता से पूछताछ करने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना बताए, जिसे गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया है। और अपराध क्रमांक – 149/2023 धारा- 20 (बी) NDPS के तहत कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ करने पर मादक पदार्थ बिक्री करने के लिए किससे मिला, इसे खरीदने और उपयोग करने वालो के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। इस संबंध में तकनीकी जानकारी एकत्र की जा रही है।
कार्यवाही में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक मनोज नायक, ACCU प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव आ. मुरली भार्गव RPF बिलासपुर भास्कर सोनी SI कुलदीप सिंह, HC सत्यम सरकार HCरमेश टीम में शामिल रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

