● *शादी का प्रलोभन देकर युवती का शारीरिक शोषण, युवती थाना चक्रधरनगर में दर्ज करायी रिपोर्ट, आरोपी गिरफ्तार*….
*रायगढ़* ।(वायरलेस न्यूज) आज दिनांक 25.05.2023 को चक्रधरनगर पुलिस द्वारा ग्राम सरवानी थाना खरसिया निवासी रूपेंद्र कुमार केशरवानी पिता देवचरण केशरवानी 26 साल को चक्रधरनगर क्षेत्र की युवती के शारीरिक शोषण (बलात्कार) के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
पीड़ित युवती कल शाम थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कर बतायी कि करीब 04 माह पहले सुपरवाईजर रूपेन्द्र केशरवानी के अधीन मजदूरी का काम कर रही थी । रूपेन्द्र केशरवानी पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर 04 महीने अपने साथ चक्रधरनगर क्षेत्र में किराये मकान पर रखा, जहां शरीरिक संबंध स्थापित किया है । करीब 01 माह पहले रूपेन्द्र केशरवानी चांदमारी रायगढ़ में दूसरे किराये मकान में ले जाकर रखा था, जहां 22 मई को रूपेन्द्र किराये मकान में छोड़कर अपने घर खरसिया भाग गया और अब शादी से इंकार कर रहा है ।
पीड़िता के आवेदन पर थाना चक्रधरनगर में आरोपी रूपेन्द्र केशरवानी पर दुष्कर्म (धारा 376 भादवि) का अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम सरवानी खरसिया रवाना हुई, जहां से आरोपी को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया है । दुष्कर्म के मामले में गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करते एसएसपी सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एएसपी संजय महादेवा व सीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस द्वारा अपराध कायमी के 24 घंटे के विरूद्ध गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी की कार्यवाही में टीआई चक्रधरनगर प्रशांत राव आहेर, एसआई दिनेश बोहिदार, प्रधान आरक्षक पोलूश एक्का, आरक्षक सुशील यादव और चूडामणी गुप्ता की प्रमुख भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

