🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

छत्तीसगढ़िया वाद की आड़ में छत्तीसगढ़ को भूपेश सरकार ने लूटा :- ओपी चौधरी

On: May 25, 2023 9:12 AM

*छत्तीसगढ़िया वाद की आड़ में छत्तीशगढ़ को भूपेश सरकार ने लूटा :- ओपी चौधरी*

भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश के निजी पोर्टल को दिए साक्षात्कार के दौरान कहा प्रदेश की जनता जनार्दन ने भाजपा को विपक्ष का दायित्व सौंपा है जिसका भाजपा पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन कर रही है। चुनाव नजदीक आने पर सक्रियता के सवाल पर भाजपा नेता ने कहा भाजपा उस विधार्थी की तरह है जो केवल परीक्षा के दौरान नही बल्कि साल भर मेहनत करती है ।भाजपा जब चुनाव लड़ती है या तो वह जीतती है या सीखती है। बतौर विपक्ष भाजपा की यात्रा के सवाल पर उन्होंने कहा भाजपा की यात्रा का उद्देश्य एक बेहतर राजनैतिक विकल्प देना है।भाजपा के लिए सत्ता केवल साधन है। अंत्योदय की भावना , भारत को विश्व गुरु बनाने की भावना ,भारत को एक बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने की दिशा में कार्य,अंतिम पंक्ति में खड़े बेबस बेसहारा लोगों के कल्याण का कार्य ही भाजपा द्वारा किया जाता रहा है। चुनाव लोकतंत्र ने पार्टियों की परीक्षा है और कुछ दिनो पहले की सक्रियता इस पार्टी को दो सीटो से पूर्ण बहुमत तक नही ले जा सकती। बड़े उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए सत्ता आवश्यक है।
भाजपा उसके लिए चरण बद्ध रूप से काम करती है। जहां कांग्रेस की सरकार है उसी सत्ता के जरिए कांग्रेस माफिया राज भ्रष्टाचार के जरिए लूट खसोट करती है। इसे उजागर करने हेतु भाजपा विपक्ष की आक्रामक भूमिका निभा रही है। छत्तीसगढ़ीया वाद का प्रतिनिधित्व भूपेश बघेल करते हैं इस सवाल पर ओपी चौधरी ने कहा भूपेश बघेल का असली चेहरा जनता के सामने उजागर हो गया है। ढाई ढाई साल समझौते के तहत मिली कुर्सी का समय एक एक दिन बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ महतारी को नोचा गया लूटा गया और यह पैसा गांधी परिवार तक पहुंचाया गया। छत्तीसगढ़िया वाद का जुबानी जमा खर्च करने वाले भूपेश बघेल का असली चेहरा छत्तीसगढ़िया भाई बहन अच्छी तरह से समझ चुके है। ईडी की छापामार कार्यवाही के सिलसिले में ओपी ने कहा ईडी की मुख्य कार्यवाही बड़े पैमाने के अवैध लेने देन की राशि पर आधारित होता है। ईडी की कार्यवाही का आधार इतना ठोस होता है कि आज तक जेल में दाखिल लोगो को बेल नही मिल पाई है। प्रदेश में ईडी लगातार करोड़ों की संपत्तियां अटैच कर रही है यही भूपेश बघेल के साढ़े चार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि है। मामले उजागर होते देख कांग्रेस ईडी की कार्यवाही को विद्वेष पूर्ण बता रही है। ईडी की कार्यवाही को अन्याय पूर्ण बताए जाने के सवाल पर कहा न्याय पाने के लिए देश में सुप्रीम कोर्ट एवम हाईकोर्ट है। क्या भूपेश सरकार को इन पर भी भरोसा नहीं है। पीएससी के मुद्दे पर तत्काल बयान बाजी के सवाल पर कहा पीएससी संवेदन शील विषय है।जब प्रदेश के यूवाओ द्वारा तथ्यों के साथ अपनी पीड़ा बताई तब भाजपा ने
प्रमाणिकता के साथ आवाज उठाई। परिणामों को देख संदेह आशंका होना स्वाभाविक रूप से जायज बताते हुए कहा भाजपा की सत्ता के दौरान भी आरोप लगे उससे इंकार नहीं किया जा सकता। गड़बड़ियों के मद्देनजर भाजपा सरकार द्वारा उठाए गए सख्त कदमों की वजह से अंतिम कार्यकाल के दौरान पीएससी का कार्यकाल स्वर्णिम माना गया।चेयरमैन प्रदीप जोशी द्वारा बनाई गई व्यवस्था का तहत हर वर्ष संविधान दिवस के दिन ही वैकेंसी सूची सार्वजनिक की जाती थी ।अगले संविधान दिवस तक उसकी भर्ती की प्रक्रिया पूरी किए जाने का नियम बनाया गया था । जिस दिन इंटरव्यू समाप्त होता था उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिया जाता था।
छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए यह गर्व का विषय है कि प्रदीप जोशी ने भाजपा की सत्ता के दौरान सात सालो तक पीएएसी में जो कार्य किया उसे देख नरेंद्र मोदी जी ने उन्हें यूपीएससी का मेंबर बनाते हुए चेयरमैन बनाया। आज वे दिल्ली में बैठकर कलेक्टर का चयन करते हैं। राम रामायण का मुद्दा भूपेश बघेल द्वारा छीन लिए जाने के सवाल पर कहा कालनेमि का चरित्र सभी जानते है। हनुमान जी को रोकने के लिए कालनेमि भजन कर रहा था। हनुमान जी ने भांप लिया कि भजन करने वाला यह कालनेमी असुरी प्रवृति का है। मुख में राम बगल में छुरी ऐसा ही स्वरूप मुखमंत्री भूपेश बघेल का है।देश वासी जानते है कि केंद्र में सत्ता के दौरान कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण में कैसे रोड़े अटकाने का काम किया था। राम के अस्तित्व में सवाल उठाने के लिए कांग्रेस द्वारा कोर्ट के हलफनामा दिया गया। भाजपा की सत्ता के दौरान नरेंद्र मोदी की सरकार ने बहुत ही प्रमाणिकता के साथ सुप्रीम कोर्ट के सामने तथ्यों को रखा तभी राम मंदिर बनने का मार्ग सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रशस्त हो सका। फैसला आने के बाद तीव्र गति से मंदिर का निर्माण हो रहा है । सनातन धर्म के प्रति हमारी अगाध आस्था का यह प्रमाण है।इसे हम खुले मन से देश की जनता के सामने स्वीकारते भी है।सत्य सनातन धर्म एवम भगवान राम के लिए हमारा सदैव समर्पण बना रहेगा। आने वाले चुनाव के संबंध को किस रूप में देखते है इस सवाल पर ओपी चौधरी ने कहा छत्तीसगढ़ गठन के बाद लगातार तीन बार छत्तीसगढ़ की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को अपना प्यार और आशीर्वाद दिया यही वजह है कि 15 साल तक भाजपा सत्ता में रही। इस दौरान हमसे कुछ गलतियां भी हुई जिसकी वजह से भाजपा को कम सीटे भी मिली। लेकिन आज छत्तीसगढ़ की जनता पूरी अच्छी तरीके से समझ चुकी है जिस तरह से माफिया राज चल रहा है जिस तरह से वादाखिलाफी की गई। यह दुखद है। प्रदेश में ऐसा कोई सगा नहीं जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं ।गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, सहित बुजुर्गों को छलने का का काम प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किया है बघेल सरकार ने कर्मचारियों को भी ठगने का काम किया। केंद्र के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीशगढ के गरीबों के लिए योजनाएं भेजी गई है उसे लागू करने की बजाय रोक कर गरीबों का हक छीनने का काम इस सरकार ने किया है। प्रदेश के 16 लाख गरीबों को उनके छत से छीनने का पाप इस सरकार ने किया है। छत्तीसगढ़ की जनता जनार्दन की इस बाद कांग्रेस की विदाई अवश्य करेगी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment