** लगातार की जा रही थी अपहृता का आरोपी की पता तलाश ।
** पुणे महाराष्ट्र में 3 दिवस तक कैम्प कर आरोपी के कब्जे से नाबालिग को बरामद कर परिजनो के सुपुर्द किया गया ।
** आरोपी को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया।
बिलासपुर। वायरलेस न्यूज। बिलासपुर की एक नाबालिक को बहलाफुसला के महाराष्ट्र के पुणे भगाकर ले जाने वाले चिंगराज पारा के एक युवक को मुखबिर की पुख्ता सूचना पर बिलासपुर पुलिस ने नाबालिक सहित गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11.03.2023 को पीड़िता के परिजनों ने थाना उपस्थित आकर पीडिता को बिना बताये कही चले जाने कोई अज्ञात आरोपी बहला फूसलाकर अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराने पर अपराध कमांक 373 / 2023 धारा 363 भादवि दर्ज कर अपहृता एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी विवेचना में लिया गया, अपहृता की पतासाजी दौरान सूचना मिला कि अपहृता चिंगराजपारा निवासी नानू उर्फ शांतिलाल देवांगन के साथ पुणे महाराष्ट्र में है, उक्त सूचना के आधार पर तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा अपहृता दस्तयाब करने एवं आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हेतु टीम भेजने निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन में अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्रीमती पूजा कुमार के दिशा निर्देशन में टीम तैयार कर पुणे महाराष्ट्र टीम भेजा गया जहां पुलिस टीम द्वारा तीन दिवस तक कैम्प कर पीड़िता का फोटो दिखाकर पता तलाश कर संदेही नानू उर्फ शांतिलाल देवांगन पिता गुरुवार देवांगन के कब्जे से अपहृता को विधिवत् बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया, संदेही से पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार किया जिससे प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोडी जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक फैजुल होदा शाह, सउनि दिलीप प्रभाकर, सउनि रमेश ध्रुव, प्रधान आरक्षक विकास सेंगर, म. आर. जिज्ञासा कौशिक का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द

