🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

चिटफंड कंपनी रोज वैली के फरार आरोपी अभिजीत दत्ता गिरफ्तार

On: May 29, 2023 7:30 PM

प्रदेश भर में आरोपियों के विरुद्ध रोज वैली कंपनी कें द्वारा करोड़ों रुपए ठगी करने का मामला दर्ज है ।
आरोपियो खिलाफ थाना तोरवा में 20 लाख 22 हजार रुपए का धोखाधड़ी करने का प्रकरण दर्ज है ।

बिलासपुर। वायरलेस न्यूज। रोज वैली चिटफंड कंपनी के खिलाफ बिलासपुर के अलावा पूरे प्रदेश भर में दर्ज मामलों में सज्ञान लेते हुए एस पी बिलासपुर के निर्देश में दुबई से कोलकाता लोटे एक डायरेक्टर को मिली सूचना पर बिलासपुर पुलिस की टीम ने माननीय न्यायालय बैरकपुर कोलकाता के समक्ष ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया जहां न्यायालय ने उसे बिलासपुर पुलिस के सुपुर्द करने के आदेश जारी किए। प्रदेश भर में आरोपियों के विरुद्ध रोज वैली कंपनी कें द्वारा करोड़ों रुपए ठगी करने काअपराध क्रमांक 257 /15 धारा 420 ipc 4,6,10 छत्तीसगढ़ निवेशको के संरक्षण अधिनियम . मामला दर्ज है ।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चिटफंड के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर संतोष सिंह (IPS) के द्वारा लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कराया गया था दिनांक 27 मार्च 2023 के रात्रि फरार आरोपी अभिजीत दत्ता पिता स्वर्गीय अनिल दत्ता उम्र 69 साल पता कोलकाता , दुबई से कोलकाता एयरपोर्ट आया । लुक आउट सर्कुलर के तहत आरोपी को हिरासत में लेकर बिलासपुर पुलिस अधीक्षक महोदय को सूचित किया गया . पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जयसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राहुल देव शर्मा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार (IPS) के मार्गदर्शन में कार्यवाही हेतु तत्काल बिलासपुर थाना तोरवा से टीम रवाना की गई । आरोपियो खिलाफ थाना तोरवा में 72 पीड़ितों संख्या के 20 लाख 22 हजार रुपए का धोखाधड़ी करने का प्रकरण दर्ज है ।
आरोपी अभिजीत दत्ता को माननीय न्यायालय बैरकपुर कोलकाता के समक्ष ट्रांजिट रिमांड हेतु पेश किया गया जहां पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी के जमानत देकर आरोपी को दिनांक 12 /06/2023 तक बिलासपुर न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने का आदेश जारी किया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment