नरेन्द्र मोदी की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा नेता मुकेश जैन की अगुवाई में सत्तीगुड़ी से जनसंपर्क शुरू भाजपा का 30 मई से 30 जून तक जनसंपर्क अभियान
रायगढ़ ( वायरलेस न्यूज 29 मई) । यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के उपलब्धियों से भरे 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 30 मई से 30 जून तक जनसंपर्क अभियान रखा गया है। रायगढ़ नगर में इस कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश जैन , पूर्व नगर भाजपाध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह गौतम, नगर अध्यक्ष डिग्रीलाल साहू व मनीष सोलंकी की अगुवाई में सत्तीगुड़ी चौक से की गयी। इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं की टोली ने “मोदी जी के नौ साल- बेमिसाल, बेमिसाल ” नारे लगाते हुये घर- घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्द्धियों का पर्चा लोगों को दिया और उनसे बातचीत की। आज के जनसंपर्क में रायगढ़ विधानसभा हेतु खरोरा से पधारे समयदानी साथी देवव्रत चंद्रवंशी भी शामिल हुये। आज के जनसंपर्क अभियान में मुकेश जैन, ज्ञानेश्वर सिंह गौतम, डिग्रीलाल साहू, राजकुमार अग्रवाल,मनीष सोलंकी, राजा चौबे,चोखराज सिंह, नेहा देवांगन, संजय अग्रवाल, हेमकांत साहू,संतोष साहू,निहाल सिंह, संदीप गौड़, पिंटू निषाद आदि ने दारोगपारा, चोपड़ा गली, पटेलपारा, टिकरापारा, मस्तागली, कोतरा रोड, सत्तीगुड़ी चौक , घड़ी चौक होते हुये कलेक्टर बंगला के सामने गौतम लॉज तक के क्षेत्र का भ्रमण किया। पूरे मार्ग में लोगों ने भाजपा की टोली का उत्साहवर्धक समर्थन किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह अभियान अलग-अलग स्वरूप में माह भर तक चलेगा।उपरोक्त जानकारी भाजपा नेता ज्ञानेश्वर सिंह गौतम ने दी।
*ज्ञानेश्वर सिंह गौतम*
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

