पॉवर ग्रिड के टॉवर शिफ्टिंग कार्य को जल्द पूरा करने के दिये निर्देश
रायगढ़/ कलेक्टर श्री भीम सिंह ने सीएमओ तिराहा से भूपदेवपुर होते हुये चपले मार्ग के पैच वर्क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता पर नाराजगी जताते हुये नेशनल हाइवे के अधिकारियों तथा ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिये कि अगले एक माह में इस मार्ग के पैच वर्क का काम पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करें।
रायगढ़-खरसिया-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर पावर ग्रिड के टॉवर्स शिफ्टिंग का भी उन्होंने अवलोकन किया। कलेक्टर श्री सिंह ने पॉवर ग्रिड के अधिकारी से शिफ्टिंग कार्य के संबंध में जानकारी ली। जिस पर बताया गया कि शिफ्टिंग के लिये सर्वे का कार्य कर लिया गया है। टॉवर इंस्टालेशन के लिये आर्डर जारी किया जा रहा है, जिससे लगभग 3 माह में कार्य पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि पॉवर ग्रिड के साथ सीएसईबी के टॉवर की भी शिफ्टिंग की जानी है। कलेक्टर श्री सिंह ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों को टॉवर्स शिफ्टिंग होते तक अच्छी गुणवत्ता का डायवर्जन तैयार करने के निर्देश दिये। जिससे सड़क पर भारी वाहनों की सुरक्षित आवाजाही प्रारंभ की जा सके तथा वर्तमान में सड़क से शिफ्ट किये जाने वाले टॉवर के स्थान पर निर्मित डायवर्जन में जो धूल की समस्या है उसे भी दूर किया जा सके।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

