
में उठा चुके हैं। शुक्रवार को शून्यकाल के दौरान श्री साव ने कहा कि देश की आजादी को 75 वर्ष पूर्ण होने वाले हैं, लेकिन मुंगेली और कबीरधाम जिले की जनता आज भी रेल सुविधा के लिए तरस रही है। मुंगेली में तो अंग्रेजों के शासनकाल में रेल लाइन बिछाने का काम प्रारंभ भी हो गया था, परंतु अंग्रेजी शासन के अंत के साथ ही वह योजना बंद हो गई। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में सरकार बनी तो राज्य की पूर्ववर्ती रमन सरकार व रेल मंत्रालय के बीच एमओयू करा 2018 में कटघोरा से मुंगेली होते हुए डोंगरगढ़ तक 277 कि.मी. नई रेलवे लाइन निर्माण के लिए मंजूरी दी गई। तब इस परियोजना की अनुमानित लागत 4821 करोड़ रुपए थी। स्वीकृति के इतने वर्षों बाद भी आज इस परियोजना के कार्यों में कोई प्रगति नहीं दिख रही है। श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी व रेल मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में रेलवे का चहुंमुखी विकास हो रहा है। इसलिए उनकी रेल मंत्री जी से मांग है कि वे इस नई रेलवे लाइन के निर्माण में व्यक्तिगत रूप से रुचि लें, ताकि जल्द से जल्द यह परियोजना पूरी हो सकें। उन्होंने कहा कि मुंगेली व कबीरधाम जिले को रेल नेटवर्क से जुड़वाना पहले दिन से उनकी प्राथमिकता में है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

