ट्रेनों में यात्रियों से जबरन पैसा वसूलते चार किन्नर सुरक्षा बल भाटापारा के हत्थे चढ़े।

भाटापारा। वायरलेस न्यूज। ट्रेनों में आए दिन रेल यात्रियों से बदसलूकी के जबरन पैसा वसूलने वाले चार किन्नरों को रेल सुरक्षा बल भाटापारा की विशेष टीम ने गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। पूरे अभियान में अभी तक 11,किन्नर रेल सुरक्षा बल भाटापारा के हत्थे चढ़े है। इस संबंध में रेल सुरक्षा बल भाटापारा पोस्ट प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर मिश्रा ने मीडिया को जानकारी देकर बताया कि ए. एन. सिन्हा, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेसुब बिलासपुर तथा श्रीमान संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेसुब मंडल रायपुर के निर्देशन में किन्नरों के द्वारा आए दिन ट्रेनों में यात्रियों से बदसलूकी कर अधिक पैसा वसूली करने वाले किन्नरों के विरोध अभियान के तहत पोस्ट प्रभारी आर.एस.मिश्रा, रेसुब पोस्ट भाटापारा के कुशल नेतृत्व में रेसुब पोस्ट भाटापारा के अधिकारियों बल सदस्यों के द्वारा जून माह-23 में दिनांक 01 से 13 तारीख तक कूल 11 किन्नरों के विरुद्ध कार्यवाही की गई एवं आज दिनांक 14.06.23 को सहायक उप निरीक्षक संतोषी शर्मा के द्वारा 4 किन्नरों को ट्रेनों में अवैध रूप से वसूली करते हुए पाकर उनके विरुद्ध रेल अधिनियम की धाराओं के तहत कार्यवाही की गई तथा उन्हें यात्रियों से बदसलूकी तथा पैसा ना मांगने हेतु समझाईस दिया गया आज के उक्त अभियान में उनि के बी तिवारी, अभियोजन शाखा मण्डल रायपुर भूमिका अहम् रहीं |
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

