🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*भूपेश साबित करे आलाकमान की राम पर आस्था है या नही फिर बजरंग बली के साथ होने का दावा करे*

On: June 14, 2023 3:45 PM

*भूपेश को क्यों बताना पड़ रहा बजरंग बली का साथ :- गोमती साय*

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज):- संकट मिटे हरे सब पीरा जो सुमिरे हनुमत बल बीरा हनुमान चौपाई का उल्लेख करते हुए सांसद गोमती साय ने भूपेश सरकार से पूछा आखिर उन्हें बजरंग बली का साथ क्यों बताना पड़ रहा है? संकट आने पर मनुष्य हनुमान जी का स्मरण करता है । सांसद गोमती साय ने कहा आगामी चुनाव के दौरान सरकार पर आया संकट देख भूपेश सरकार को बजरंग बली की याद आ रही है। संजीवनी ला रहे बजरंग बली को काल नेमि राक्षस से साधु का वेश धारण कर छलने का प्रयास किया था वही काम भूपेश सरकार कर रही है सरकार आने के बाद एक बार भी भूपेश बघेल ने बजरंग बली का स्मरण नही किया लेकिन चुनाव आते ही काल नेमी राक्षस की तर्ज पर वे बजरंग बली के साथ होने का दावा कर रहे है। बजरंग बली हर उस व्यक्ति के साथ है जो उनके पूज्य भगवान राम पर आस्था रखता है। कांग्रेस ने कभी भी राम पर आस्था नही रखी। राम मंदिर निर्माण के मामले सहित राम सेतु को काल्पनिक बताए जाने को लेकर कांग्रेस कोर्ट में खिलाफ में खड़ी नजर आई। भाजपा का दशकों पुराना वादा था कि राम मंदिर बनाएंगे कांग्रेस बार बार पूछती रही कि राम मंदिर कब बनायेंगे लेकिन मंदिर बनाने के लिए कांग्रेस ने कभी कोई प्रयास नहीं किया। भूपेश बजरंग बली के साथ होने का दावा करने के पहले यह साबित करे कि उनकी आलाकमान की राम पर आस्था है या नही ? सांसद गोमती साय ने भूपेश बघेल द्वारा बजरंग बली के साथ होने का दावा किए जाने संबंधी बयान को आस्था का अपमान बताया

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment