● *जिले के बॉर्डर की सुरक्षा को लेकर एसएसपी सदानंद कुमार ने क्राइम मीटिंग में थाना प्रभारियों को दिए कड़े निर्देश*…..
*रायगढ़* । आज सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों तथा थाना चौकी, प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक लिया गया जिसमें मीटिंग एजेण्डा अनुरूप लंबित अपराध, मर्ग, शिकायत जांच एवं थानों के अन्य महत्वपूर्ण कायों की समीक्षा किया गया । साथ ही अगामी चुनाव को लेकर एसएसपी श्री सदानंद कुमार द्वारा पुलिस की कार्ययोजना पर चर्चा कर अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये गये हैं ।
उन्होंने थाना, चौकी प्रभारियों को चुनावी साल के मद्देनजर और भी अधिक एक्टिव होकर फरार आरोपियों एवं फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए योजनाबद्ध तरीके से फरार वारंटी/आरोपियों का डेटाबेस तैयार कर कार्यवाही का निर्देश दिया गया है ।
बैठक में जिले की सीमाओं पर विशेषकर ओड़िसा से लगने वाले सीमाओं पर बने चेक पोस्ट पर चर्चा किया गया । उन्होंने इन थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर बनाये चेक पोस्ट का नये सिरे से मुआयना कर पुलिस बल की तैनाती और क्षेत्र में निरंतर पेट्रोलिंग का निर्देश दिया गया और प्रभारियों को किसी भी स्थिति में मादक पदार्थों की तस्करी जिले में ना हो इसके कड़े निर्देश दिए गए हैं । वहीं क्षेत्र में अवैध शराब बनाने वालों पर की जा रही कार्यवाही पर असंतोष जाहिर करते हुए अवैध शराब बनाने वालों और अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर प्रभावी कार्यवाही का निर्देश दिया गया है ।
एसएसपी श्री सदानंद कुमार द्वारा अगामी चुनाव को लेकर प्रभारियों को थाने के गुंडा बदमाश सूची अद्यतन कर असामाजिक तत्वों का नाम गुण्डा बदमाशों सूची में लाने तथा जिला बदर किये जाने वाले बदमाशों की फाइल शीघ्र जिला दंडाधिकारी के न्यायालय प्रस्तुत कर बदमाशों को चुनाव के पूर्व जिला बदर कराने कहा गया है ।
बैठक में राजपत्रित अधिकारियों को लंबित मर्ग, शिकायतों की समीक्षा कर लंबित शिकायतों का स्तर शून्य करने के निर्देश दिए गए हैं । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना, चौकी प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्र में पड़ने वाले पोलिंग बूथ तथा झगड़ालू ग्रामों का पुन: निरीक्षण कर चिन्हिांकित क्षेत्रों में पुलिस जन चौपाल लगाने के निर्देश दिये और सभी गांव के व्हाट्सएप ग्रुप में बीट पुलिसकर्मी का जुड़े होना तथा ग्राम कोटवार से गांव की गतिविधियों की जानकारी निरंतर लेने बताया गया है । क्राईम मीटिंग में एसएसपी श्री सदानंद कुमार द्वारा सोशल मीडिया मॉनिर्टिंग सेल के प्रभारी को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक पोस्ट, फोटो, विडियो वायरल करने वालों पर निगाह रखकर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है ।
मीटिंग में एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा द्वारा प्रभारियों को पोक्सो एक्ट के संबंध में रेंज कार्यालय द्वारा जारी चेक लिस्ट के संबंध में जानकारी दिया गया तथा चिटफंड संबंधी लंबित प्रत्येक मामलों की समीक्षा कर फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कंपनी के संपत्ति चिन्हांकन करने निर्देशित किया गया है । क्राईम मीटिंग में जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारी तथा सभी थाना, चौकी प्रभारी उपस्थित थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

