🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*सरगुजा संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने आयुक्त कार्यालय और न्यायालय का किया निरीक्षण*

On: June 14, 2023 4:31 PM

अंबिकापुर (वायरलेस न्यूज)*

सरगुजा संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने आयुक्त कार्यालय और न्यायालय का किया निरीक्षण*

सरगुजा संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने पदभार ग्रहण करते ही बुधवार को आयुक्त कार्यालय और न्यायालय का निरीक्षण किया।

नवपदस्थ संभागायुक्त ने आयुक्त कार्यालय की सभी शाखाओं का सघन निरीक्षण किया और विधिवत परिचय लेते हुए संबंधित कर्मचारियों से उनके दायित्वों की जानकारी ली। उन्होंने स्टेनो कक्ष, स्थापना शाखा, वाचक शाखा, राजस्व लेखा सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशीलता के साथ सभी अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

इस दौरान सरगुजा संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने उपायुक्त कक्ष, आयुक्त न्यायालय और अपर आयुक्त न्यायालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां प्रकरणों की जानकारी ली और उनके निराकरण की प्रगति पर भी जानकारी ली। उन्होंने रिकॉर्ड रूम का भी मुआयना किया और कहा कि दस्तावेजों का संधारण अच्छे से रहे। इस अवसर पर उपायुक्त श्री महावीर राम और श्री नीलम टोप्पो सहित आयुक्त कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment