🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेलवे सुरक्षा बल टास्क टीम II / बिलासपुर द्वारा ट्रेनों एवं स्टेशनों में मोबाईल चोरी करने वाले 02 आदतन अपराधी को पकड़ा

On: June 14, 2023 10:58 AM

अनूपपुर (वायरलेस न्यूज) रेलवे सुरक्षा बल टास्क टीम II / बिलासपुर द्वारा ट्रेनों एवं स्टेशनों में मोबाईल चोरी करने वाले 02 आदतन अपराधी को पकड़ा।

श्री अमिय नंदन सिन्हा/महानिरीक्षक सह प्रमुसु आयुक्त/रेसुब बिलासपुर के दिशा निर्देशन तथा श्री दिनेश सिंह तोमर/वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेसुब/बिलासपुर के मार्गदर्शन में और पोस्ट प्रभारी अनुपपुर श्री एम एल यादव के कुशल नेतृत्व में आरपीएफ टास्क टीम II द्वारा लगातार यात्री सामानों की चोरी के आरोपियों का पतासाजी किया जा रहा हैं। (1) इसी दौरान जीआरपी अनूपपुर में दर्ज़ अपराध क्रमांक 22/2023 दिनांक 25.02.23 धारा 379 आईपीसी की पतासाज़ी मंडल टास्क टीम II/बिलासपुर, आरपीएफ पोस्ट अनुपपुर, जीआरपी अनूपपुर के साथ संयुक्त रूप से अनुपपुर रेलवे स्टेशन में पतासाजी की जा रही थी । आज दिनांक 14.06.2023 को गस्त एवं चेकिंग के दौरान समय करीब 11.30 बजे गिरफ्तार किया गया । एक दिन पहले 13/06/23 को इनके पते पर जाकर पाबंद किया गया था एवम आज 14/06/23 को केस में कनेक्ट किया गया । नाम पता पूछने पर अपना नाम- प्रीतम सिंह पिता दुर्जन सिंह , उम्र – 15 वर्ष , निवासी – वॉर्ड नंबर 06, थाना- राजेन्द्रग्राम जिला- अनुपपुर (एमपी) का रहने वाला बताया। इसके पास से चोरी का ओप्पो कम्पनी A 5 कीमत 12000/ रुपये का मोबाइल जप्त किया गया । गिरफ्तारी 11/30 बजे दिनांक 14.06.23 । बाल न्यायालय अनुपपुर में दिनाँक 26/06/23 को पेश होने बावत वैधानिक कार्यवाही करते हुये नोटिस दिया गया एवं केस में संलग्न किया गया । (2) जीआरपी अनुपपुर में दर्ज अ क्र 85/22 धारा 379 IPC दिनाँक 02/09/22 की पतासाजी के दौरान आज दिनाँक14/06/22 को गस्त एवम चेकिंग के दौरान समय करीब 14/00 बजे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जिसका नाम सुमित बसोर पिता श्री कुंजीलाल बसोर उम्र 19 वर्ष वार्ड 07 बनिया टोला बसोर मोहल्ला थाना कोतमा जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया । एक दिन पहले 13/06/23 को इनके पते पर जाकर पाबंद किया गया था ।इसको चेक करने पर इसके पास से चोरी किया गया मोबाइल MI 8A जिसकी कीमत 5500/रुपए है पूछने कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही कर सका । माननीय CJM न्यायालय अनुपपुर में 30/06/23 को पेश होने बावत न्यायिक कार्यवाही करते हुये नोटिस दिया गया एवम केस में जीआरपी द्वारा संलग्न किया गया ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment