हजारों के 34 तत्काल ई टिकट बनाते रेसुब अ. गु.शाखा नागपुर टीम द्वारा अवैध व्यापार में संलिप्त पाए गए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर इतवारी पोस्ट को किया सुपुर्द
——————————————नागपुर/इतवारी। वायरलेसन्यूज। अपराध गुप्तचर शाखा नागपुर की विशेष टीम ने मुखबिर की पुख्ता सूचना पर लकड़गंज नागपुर की एक किराना दुकान में छापा मारकर एक युवक को हजारों के रेलवे के अवैध तत्काल टिकट बनाते हुए गिरफ्तार उसे रेल सुरक्षा बल पोस्ट इतवारी में अपराध पंजीबद्ध करने में अहम कामयाबी हासिल की है।
रेल सुरक्षा बल इतवारी प्रभारी निरीक्षक एस ए राव ने वायरलेस न्यूज को बताया कि रेल सुरक्षा बल नागपुर के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज चुघ के निर्देशन में अपराध गुप्तचर शाखा नागपुर ने एक विशेष टीम गठित करके शनिवार को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 17.06.23 को निर्देशानुसार ‘ऑपेरशन उपलब्ध‘ के तहत चलाये जा रहे अभियान के दौरान अ. गु.शाखा नागपुर के क्षेत्राधिकार में रेसुब अ. गु.शाखा नागपुर की टीम द्वारा गुप्त सूत्रों से प्राप्त पुख्ता जानकारी के आधार पर साइबर सेल बिलासपुर की मदद लेते हुऐ आज दिनांक 17/06/23 को भुजाडे किराना दुकान बाबुलबन थाना लकड़गंज नागपुर एरिया में जाकर अपना परिचय देते हुए वहा मौजूद एक व्यक्ति नाम वैभव वल्द अशोकराव, उम्र 29 वर्ष, निवासी – बाबुलबन, गरोबा मैदान, भंडारा रोड, नागपुर, (महा.) के दुकान में रखे सिस्टम को चैक करने पर कुल 34 पर्सनल यूजर आईडी पाई गई जिसमे एक एजेंट आईडी थी , जिसके द्वारा एक आईडी का पासवर्ड बताने पर कुल 34 नग पुरानी ई टिकेट (कुल कीमत 74512.15 रुपए ) बरामद हुए और अन्य 32 आईडी का पासवर्ड याद न होने के कारण बताने में असमर्थ रहा तथा उसके द्वारा अधिक पैसों के कमाने के लालच में ई टिकट की का अवैध व्यापार करना स्वीकार किया, उक्त मामला रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत दंडनीय अपराध होना पाकर उक्त व्यक्ति के कब्जे से बरामद रेल ई टिकेट तथा यात्रियों से संपर्क करने में उपयोग में लाया जा रहा रियलमी कंपनी का मोबाईल फोन और सीपीयू जप्त किये गये, जप्त सामान का कुल मूल्य 93012.15/-रूपये) को उपस्थित गवाहों के समक्ष जप्तीपत्र बनाकर जप्त किया गया । आरोपी को रेसुब पोस्ट इतवारी लाकर उसके विरुध्द अपराध क्रमांक- 613/2023, दिनांक 17.06.23, धारा 143 रेल अधिनियम के तहत मामला पंजीबध्द किया गया । रेल सुरक्षा बल अपराध गुप्तचर शाखा की इस कार्यवाही से टिकट दलालों में हड़कम मच गया है।
।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

