रिजर्वेशन करवाने गए एक व्यक्ति की बच्ची को बहला फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी रेल सुरक्षा बल के हत्थे चढ़ा।
नागपुर । वायरलेस न्यूज । रिजर्वेशन करवाना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया जब छत्तीसगढ़ का एक युवक उसके तीन साल की बच्ची को लेकर भाग रहा था जिसकी सूचना मिलते ही रेल सुरक्षा बल,इतवारी,जीआरपी नागपुर स्थानीय नागपुर की विशेष टीम ने खोजबीन शुरू के एक नंबर प्लेटफॉर्म से बच्ची सहित आरोपी को गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हसिल की है। रेल सुरक्षा बल इतवारी पोस्ट प्रभारी निरीक्षक एस ए राव ने वायरलेस न्यूज को बताया कि शनिवार दिनांक 17जून 2023 को रेलवे इतवारी के पीआरएस बुकिंग काउंटर पर एक व्यक्ति रिजर्वेशन टिकट निकालने आए अपने 3 साल के बच्ची को लेकर आया था टिकट निकालने के दौरान अपनी बच्ची को सामने बेंच पर बैठा दिया था उस उसके बगल में बैठा व्यक्ति उक्त बच्चे को मोबाइल से खेलते हुए कुछ बहला फुसला रहा था उक्त व्यक्ति नजर का फायदा उठाकर बच्ची को लेकर बाहर चला गया फिर यादी द्वारा सूचना देने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ड्यूटी पर तैनात बल सदस्य द्वारा सूचना देने पर सहायक उपनिरीक्षक के के निकोडे द्वारा प्रधान आरक्षक आर के साहू और अकबर खान के साथ सीसीटीवी फुटेज चेक कर वीडियो रिकॉर्डिंग फोटो लेटर पोस्ट प्रभारी एवम अ. गु. श. नागपुरऔर जीआरपी प्रभारी और पीएसआई अविनाश और स्थानीय पुलिस को सूचना दिया उपरांत उक्त सभी टीम द्वारा तुरंत धरपकड़ हेतु रवाना हुए तथा जीआरपी इतवारी के साथ उक्त आरोपी को नागपुर स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर पकड़ा गया आरोपी का नाम श्याम कुमार ध्रुव पिता पुनीत राम ध्रुव उम्र 30 वर्ष निवासी यादव मोहल्ला पुरैना भिलाई 3 पुलिस थाना चरोदा भिलाई जिला दुर्ग है फिर यादी का नाम राजू छत्रपाल पिता दिलीप छत्रपाल उम्र 34 वर्ष निवासी दही बाजार शांति नगर इतवारी नागपुर बालिका का नाम उर्मी छत्रपाल उम्र 3 वर्ष है आरोपी के खिलाफ जीआरपी इतवारी द्वारा अपराध क्रमांक 45/23 धारा 363 ipc दिनांक 17/06/23 में मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

