*सीबीआई की टीम कल मामले में पूछताछ के लिए एनटीपीसी लारा पहुंची थी, करीब 1 करोड़ रुपये की सीमेंट और स्टील की अफरा-तफरी का मामला था
रायगढ़ (अनिल रतेरिया 16 फरवरी21)
रायगढ़ में निर्माणाधीन 4,000 मेगावाट लारा विद्युत संयंत्र के लिए सीमेंट और स्टील की कथित कमी को लेकर एनटीपीसी के 9 पूर्व और मौजूदा अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि करीब एक करोड़ रुपये की सामग्री की कमी थी।
एनटीपीसी ने दिसंबर 2019 को सीबीआई से आरोपी अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की थी। अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी छत्तीसगढ़ सरकार के उसके अधिकार क्षेत्र में जांच करने की सहमति वापस लेने के कारण इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर सकी।
इसके बाद एजेंसी ने सरकार से जांच की इजाजत मांगी उसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले में जिन अधिकारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं, उनके नाम हैं एजीएम बीपी बिस्वाल (सेवानिवृत्त) और बर्खास्त अधिकारी डीजीएम बी एन प्रसाद। इसके अलावा मौजूदा कार्यरत अधिकारी डीजीएम एस एन मंडल, सहायक प्रबंधक एस के मिश्रा, इंजीनियर एस के साहू और जूनियर इंजीनियर कनक साहा, हर्षवर्धन मथिया, सुधीर पुरोहित और एलपी रात्रे के नाम भी एफआईआर में हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

