आर पी एफ बिलासपुर ने मानसिक रूप से विशिप्त महिला को उसके भाई को सुपुर्द किया
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) दिनांक 25.06.2023 को निरीक्षक भास्कर सोनी को व्हाटसएप मे एक गुमशुदा महिला का फोटो शेयर प्राप्त हुआ जिसे रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर पोस्ट के व्हाट्सएप ग्रुप में सेंड करके खोजबीन हेतु बताया गया जिस आधार पर पीएफ ड्यूटी में तैनात मआर ई डुंगडुंग द्वारा पीएफ 01 में चेकिंग के दौरान फोटो में दिये गये हुलिये के अनुरूप महिला पायी गयी जिससे बातचीत के दौरान नाम व पता संगीता पाथरकर उर्फ गुरु पति बिरजू पाथरकर उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम पीपरसक्ती थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा (छग) एवं घरवालों के संपर्क नंबर पूछने पर 9827039709 बतायी तथा बातचीत से मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रही थी। उक्त नंबर पर संपर्क करने पर महिला के पति ने फोन उठाया एवं उनकी पत्नी के अकलतरा थाने में गुमशुदगी कमांक 62 / 2023 दिनांक 23.06:23 दर्ज होना बताये तथा उनकी पत्नी का मानसिक रूप से विक्षिप्त होना बताये। उक्त महिला को रेसुब महिला स्टाफ के संरक्षण में सुरक्षित रखा गया।
आज उक्त महिला के भाई नाम व पता ज्योति कुमार पिता स्व. लख्खीराम उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम पीपरसक्ती थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा (छग) मोबाइल नंबर 9589548148 रेसुब पोस्ट बिलासपुर में उपस्थित हुये एवं अपनी बहन के बारे मे बताये। उनकी बहन के बारे मे पूछताछ करने पर नाम व पता उपरोक्त बताया तथा मानसिक असंतुलित होना बताई एवं गुमशुदगी के संबंध में आवश्यक दस्तावेज पेश किये, प्रस्तुत दस्तावेज का अवलोकन करने पर उक्त महिला को सही सलामत उसके भाई ज्योति कुमार को अधोहस्ताक्षरी को सुपुर्द किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

