🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जूटमिल पुलिस ने वार्ड नंबर 35 में लगाई जन चौपाल एटीएम ठगी, ऑनलाइन शॉपिंग एवं फेक कॉल की दी जानकारी

On: February 18, 2021 4:13 PM

रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) दिनांक 17.02.2021 को जूटमिल प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला के नेतृत्व में वार्ड नं0 35 कबीर चौक में पुलिस जन चौपाल लगाया गया । चौकी प्रभारी द्वारा जन चौपाल में उपस्थित लोगों की समस्या सुने व निराकरण के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करना बताये । टी.आई. शुक्ला द्वारा जन चौपाल में लोगो को एटीएम ठगी, ऑनलाइन शॉपिंग एवं फेक कॉल के जरिये हो रही ठगी के संबंध में जानकारी देते हुए, निजी जानकारी ओटीपी किसी अनजान व्यक्तियों को ना बताने की हिदायत दिए। महिला एवम नाबालिगों संबंधी घटित अपराधों में तत्काल सूचना चौकी प्रभारी के नम्बर या हेल्प लाइन नम्बर 112 पर देने कहा गया । सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में जानकारी देते हुये यातायात नियमों का पालन करने की अपील उपस्थित लोगों से की गई व अवैध गतिविधियों से दूर रहकर इन पर कार्यवाही के लिए सूचना पुलिस चौकी जूटमिल अथवा कंट्रोल रूम के नंबर में दिए जाने को कहा गया है । जन चौपाल में वार्ड पार्षद तथा वार्ड के काफी लोग उपस्थित थे ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment