रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) 17.02.2021 को जूटमिल पुलिस की टाउन पेट्रोलिग द्वारा मुखबिर सूचना पर कांशीराम चौक के पास आरोपी *नीलकंठ यादव पिता विजय लाल यादव उम्र 26 वर्ष निवासी जुड़गा थाना सक्ती जिला जांजगीर चांपा हाल मुकाम ट्रांसपोर्ट नगर चौकी जूटमिल* को एक लोहे का कत्ता लेकर रास्ते में आने जाने वाले लोगों को डराते-धमकाते हुये पकड़े । आरोपी के कब्जे से एक धारधर कत्ता बरामद कर आरोपी पर चौकी जूटमिल (थाना कोतवाली) में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
दिनांक 17/02/2021 को कोतवाली पुलिस स्टाफ द्वारा जयसिंग तालाब के पास बीडपारा में सार्वजनिक स्थान पर जूआ खेल रहे जुआडियान 1. आशिक खान पिता मुस्तका हुसैन उम्र 53 वर्ष सा. मधुबन पारा रायगढ़ 2. वसीम रजा पिता अब्दुल वहीद उम्र 32 वर्ष सा. बीडपारा रायगढ़ थाना कोतवाली 3. भूपेश डालमिया पिता महेन्द्र डालमिया उम्र 24 वर्ष सा. बीडपारा रायगढ़ 4. रमजान मोहम्मद पिता बसीर मोहम्मद उम्र 47 वर्ष सा. बीडपारा रायगढ थाना कोतवाली को 52 पत्ते तास से जुआ खेलते पकड़ा गया । आरोपियों के फड एवं पास से *जुमला रकम 1400 रू व 52 पत्ती तास* जप्त किया गया है । आरोपियों पर धारा 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई है ।
थाना भूपदेवपुर स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर दिलीप कुमार साहू पिता दशरथ साहू उम्र 30 वर्ष साकिन पण्डरीपानी थाना भूपदेवपुर को ग्राम पण्डरीपानी में सट्टा पट्टी लिखने की सूचना पर पकड़ा गया । आरोपी के पास से सट्टर पर्ची एवं नगदी रकम *1,050 रूपये* जप्त किया गयाहै । आरोपी पर धारा 4(क) जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

