🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोतवाली पुलिस ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालो के ठिकानों पर छापा मारकर 50 सिलेंडर जप्त किये

On: February 18, 2021 6:21 PM

[2/18, 23:25] Anil Ahuja: रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के निर्देशन में शहर के विभिन्न मोहल्लोमें दबिश देकर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वाले लोगो पर कार्यवाही करने से शहर में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालो में हड़कंप मच गया है । इस संबंध कोतवाली टीआई ने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के आदेश पर एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा एवं सीएसपी अविनाश सिह ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में आज दिनांक 18/02/20 को थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर एवं उनकी टीम द्वारा अवैध काला बाजारी हेतु भड़ारित किए हुए गैस सिलेंडरो के ऊपर कार्यवाही की गई! जिसमे जीतेश अग्रवाल निवासी ढिमरापुर पुरानी बस्ती, राजेश कुमार सिदार सोनिया नगर , विजय कुमार अग्रवाल निवासी दीनदयाल कॉलोनी, कैलाश कुमार अग्रवाल निवासी रेलवे बंगला पारा एवं नरेश अग्रवाल बैकुंठपुर मरारगली के कब्जे से कुल 50 नग गैस सिलेंडर एवम् तीन गैस चूल्हा एवं अन्य रिफलिंग के ऊपकरण को कब्जे से जप्त किया गया है। जिससे उक्त आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 239/2021 धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम कायम कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment