🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेल सुरक्षा बल की टीम ने उसलापुर ओव्हर ब्रिज के नीचे दबिश देकर जबलपुर मध्यप्रदेश के दो युवकों को सवा लाख से ऊपर के अवैध गांजा के साथ किया गिरफ्तार

On: July 9, 2023 5:31 PM

जबलपुर के नशे के सौदागर सवा लाख से ऊपर के 09किलो 850 ग्राम गांजा के साथ रेल सुरक्षा बल के हत्थे चढ़े

बिलासपुर। वायरलेस न्यूज । बिलासपुर रेल सुरक्षा बल की टीम ने सिविल लाइन थाना की टीम को साथ लेकर उसलापुर ओव्हर ब्रिज के नीचे दबिश देकर जबलपुर मध्यप्रदेश के दो युवकों को सवा लाख से ऊपर के अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। इस मामले में रेल सुरक्षा बल बिलासपुर पोस्ट प्रभारी निरीक्षक भास्कर सोनी ने बताया कि वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर दिनेश सिंह तोमर सर के निर्देशन में नशे के सौदागरों के विरुद्ध धरपकड़ की कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन-नारकोस अभियान के क्रम में निरीक्षक भास्कर सोनी प्रभारी टास्क टीम उ.नि.कुलदीप सिंह के नेतृत्व में साथ स्टाफ, प्र.आ.रमेश कुमार प्र.आ.सत्यम सरकार आ.बैद्यनाथ द्वारा रेलवे स्टेशन उसलापुर रेलवे परीक्षेत्र में ओवर ब्रिज के नीचे मुखबिर खास की सूचना पर की 02 संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा ट्रैन मे मादक पदार्थ लेकर यात्रा करने के उद्देश्य से छुप कर बैठे हुए हैँ की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना सिविल लाइन को सूचना देकर उनके साथ मे दोनों संदिग्धों तरुन चौधरी पिता- मनोहर चौधरी उम्र -23 वर्ष निवासी – आगा चौक मिल के पीछे मकान नंबर 388 थाना – लाडगंज जिला – जबलपुर मध्य प्रदेश
जावर मली पिता -सैयद सबदर मली उम्र -28 वर्ष निवासी -रामसिंग के मकान मे किराये से पोरवा थाना – गढ़ा जबलपुर (म. प्र.) को घेराबंदी कर रेलवे परिसर उसलापुर ओवरब्रिज के पास से पकड़ा गया बताया* कब्जे में रखें 02पिट्ठू बैग को चेक करने पर कुल 09 किलो 850 ग्राम मादक पदार्थ गांजा मूल्य ₹1,30000/- बरामद हुआ ! जिसे क्षेत्राधिकार के आधार पर अग्रिम कार्यवाही हेतु माल मुजरिम के साथ थाना सिविल लाइन के उप. नि. सुमेन्द्र कुमार खरे एवं स्टॉफ को सुपुर्द किया गया! उक्त आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक -654/23 U/S 20(B) एनडीपीएस एक्ट दिनांक -09/07/23 पंजीकृत कर मामले को विवेचना मे लिया गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment