*रायगढ़* । कल दिनांक 08.07.2023 के दोपहर अमलीडीह घरघोड़ा-रायगढ़ मुख्य मार्ग किनारे खेत जमीन में मोबाईल टावर के पास एक अज्ञात मृतक का शव पड़े होने की सूचना घरघोड़ा पुलिस को मिली । सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही किया गया । अज्ञात मृतक की शिनाख्तगी के लिये घरघोड़ा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया, समाचार पत्रों के माध्यम से मृतक के फोटो को वायरल किया गया जिसमें मृतक की शिनाख्त बालेश्वर राय पिता बिफल राय उम्र 34 वर्ष सा. कोरवाबहरी थाना नारायणपुर जिला जशपुर (छ.ग.) के रूप में हुई, मृतक के परिजनों द्वारा आकर पहचान किया गया है । शिनाख्तगी उपरांत आज मृतक के शव का शासकीय अस्पताल घरघोड़ा में पोस्ट मार्टम कराया गया है । घरघोड़ा पुलिस मृतक के मृत्यु की कारणों की जांच की जा रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

