*बदहाल शिक्षा व्यवस्था से त्रस्त छात्रों द्वारा सी एम हाउस में कापी पुस्तक छोड़े जाने की घटना दुखद :- ओपी*
रायगढ़:- महासमुंद जिले के सिरपुर क्षेत्र के ग्राम अमलौर के ग्रामीणों ने स्कूली बच्चो ने मुख्यमंत्री निवास के सामने शिक्षको की कमी को लेकर विरोध स्वरूप कापी बस्ता रखे जाने की घटना को निंदनीय बताते हुए प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा ऐसी घटनाए सरकार के विकास के दावे की पोल खोलती है। ओपी चौधरी ने प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था की बदहाल स्थिति पर चिंता भी व्यक्त की है। शिक्षा के जरिए ही सारी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है और शिक्षा एक बुनियादी सुविधा है जिसे पूरा करना सरकार का प्रथम दायित्व है और भूपेश सरकार इसे पूरा करने में असफल रही है। मुख्यमंत्री निवास का आमने विरोध करने आए बच्चो के पलको ने आक्रोशित होते हुए कहा बच्चो से गोबर उठवा कर दो रूपए किलो मे बेचने के सिवाय कोई दूसरा विकल्प उनके पास नहीं बचा है। भाजपा नेता ओपी ने कहा मूलभूत आवश्यकता
शिक्षा चिकित्सा ग्रामीणों की पहली जरूरत है और भूपेश सरकार मूलभूत आवश्यकता पूरी करने मे असफल रही हैं।यही वजह है कि शिक्षक की कमी की वजह से पालकों को बच्चो के साथ इस तरह से विरोध प्रदर्शन के लिए विवश होना पड़ा। प्रदेश के लिए इसे दुःखद स्थिति निरूपित करते हुए कहा समाज का भविष्य माने जाने वाले बच्चे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था से त्रस्त होकर इस तरह से अपनी कॉपी-किताब और बैग विरोध स्वरूप सीएम हाउस के दरवाजे पर छोड़े और पालक कहे की पढ़ाई की बजाय उनके बच्चे अब गोबर थोपेंगे तो बच्चों के भविष्य के साथ इस तरह का खिलवाड़ भाजपा स्वीकार नही करेगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

