बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी(विधी विभाग) के प्रदेश अध्यक्ष श्री देवा देवांगन ने 10/07/2023 को जिला एवं शहर अध्यक्षों की दूसरी सूची की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम, प्रभारी प्रदेश महामंत्री श्री रवि घोष, पर्यटन मंडल अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव की अनुशंसा पर एवं विधि विभाग के बिलासपुर संभाग प्रभारी महामंत्री श्री प्रदीप राजगीर के अनुमोदन से बिलासपुर के युवा ऊर्जावान अधिवक्ता श्री मनीष श्रीवास्तव को कांग्रेस विधि विभाग बिलासपुर का शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है वर्तमान में श्री मनीष श्रीवास्तव शहर कांग्रेस कमेटी में संयुक्त महामंत्री की जिम्मेदारी पर हैं वे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री भी हैं मनीष श्रीवास्तव जी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस विधि विभाग की अहम जिम्मेदारी होगी,उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नीति, उद्देश्य, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकता को बढ़ाने में तत्पर रहने की बात कही, विधि विभाग के शहर अध्यक्ष बनने पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण चौहान अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री अभय नारायण राय,प्रोफेशनल कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय श्रीवास्तव,जिलाध्यक्ष विधि विभाग लक्की यादव एवं अन्य क्षेत्रीय कांग्रेसी नेताओं ने बधाई दि और वही मनीष श्रीवास्तव ने पार्टी में नई जिम्मेदारी के लिए सभी वरिष्ठ कांग्रेसी जन का आभार जताया!
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

