● रायगढ़ शहर से लापता हुई बालिका जिला जांजगीर-चांपा से की गई दस्तयाब, बालिका को भगा ले जाने वाला आरोपी पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार*…..
*रायगढ़* । कोतवाली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से 13 जुलाई को लापता हुई बालिका को जिला जांजगीर चांपा के ग्राम केरा में *आरोपी कृष्णा यादव पिता स्वर्गीय पंचू यादव (25 साल)* के पास से दस्याब किया गया है । बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से कथन, मेडिकल बाद प्रकरण में धारा 294, 506, 366, 376(2)(ढ) आईपीसी एवं 6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ते हुए आरोपी कृष्णा यादव को गिरफ्तार कर आज रिामांड पर भेजा गया है ।
बालिका के परिजन 15 जुलाई को थाना कोतवाली में बालिका के अचानक 13 जुलाई को घर से बिना बताए कहीं चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था । कोतवाली पुलिस अज्ञात आरोपी पर *धारा 363 आईपीसी* का अपराध दर्ज कर बालिका की लगातार पतासाजी की जा रही थी, इसी दरम्यान बालिका के ग्राम केरा, जांजगीर-चांम्पा में होने की सूचना मिली जिस पर तत्काल महिला पुलिस अधिकारी के साथ कोतवाली पुलिस की टीम जाकर आरोपी कृष्णा यादव के कब्जे के पास से बालिका को दस्तयाब कर आगे विवेचना कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

