● *रैरूमाखुर्द पुलिस ने हत्या के आरोपी फरार स्थायी वारंटी को कोरबा से गिरफ्तार कर कोर्ट में की पेश, जिले में फरार वारंटियों की धरपकड़ हुई तेज*……
*रायगढ़* । आसन्न विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर फरार वारंटियों की धरपकड़ की कार्यवाही के क्रम में चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उपनिरीक्षक मान कुंवर सिदार के नेतृत्व में कल रैरूमा पुलिस द्वारा हत्या मामले के फरार आरोपी राम पहाड़ी कोरवा पिता रतिराम पहाड़ी निवासी सोखामुड़ा रैरूमा को कोरबा जिले से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया । आरोपी के विरुद्ध जेएमएफसी धरमजयगढ़ के न्यायालय से स्थायी वारंट प्राप्त हुआ था । वारंटी पिछले 2 माह से गिरफ्तारी के भय से गांव से फरार होकर लुकछिप रहा था । चौकी प्रभारी रैरूमा द्वारा वारंटी की गिरफ्तारी के लिये मुखबिर लगाकर रखा गया था जिसके कोरबा में होने की जानकारी पर पुलिस टीम ने वारंटी को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है ।
वहीं भूपदेवपुर पुलिस द्वारा स्थायी वारंटी हेमलाल कुम्हार निवासी भगोराडीह भूपदेवपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया तथा न्यायालय से प्राप्त गिरफ्तारी वारंट के पालन में चक्रधरनगर पुलिस ने 02 एवं पूंजीपथरा पुलिस ने 01 वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है । पिछले दो दिनों में जिले से 19 वारंटियों को कोर्ट पेश किया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

