🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मंडल टास्क टीम , रेसुब पोस्ट रायपुर ने सतना निवासी के कब्जे से दो लाख के गांजा के साथ धरा गया

On: July 26, 2023 10:56 AM

मंडल टास्क टीम , रेसुब पोस्ट रायपुर द्वारा आपरेशन नारकोस के तहत एक आरोपी के कब्जे से दो लाख के गांजा के साथ धर दबोचा

रायपुर। वायरलेस न्यूज। रेल सुरक्षा बल रायपुर की विशेष टीम ने प्लेटफार्म नम्बर सात में दबिश देकर एक व्यक्ति के कब्जे से दो लाख से अधिक का गांजा बरामद करने में अहम कामयाबी हासिल की है। रेल सुरक्षा बल रायपुर पोस्ट प्रभारी निरीक्षक मनोरंजन मुखर्जी ने वायरलेस न्यूज को बताया कि 25/26.07.23 को मंडल टास्क टीम, रेसुब पोस्ट टीम द्वारा आपरेशन नारकोस के तहत मुखबिर सूचना के आधार पर रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नं 07 दुर्ग छोर पर स्थित शौचालय के पास मुखबिर के बताए हुलिया पहनावा एवम सामान के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को समय 22.25 बजे घेरा बंदी कर पकड़ा गया, उसके पास रखे दो एयर बैग को चेक करने पर उनमें मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम – रविशंकर गुप्ता,पिता- रामरूप गुप्ता, उम्र -25 साल निवासी – ग्राम सोहास, पोस्ट डागडीहा,थाना – कोटा, जिला – सतना (म.प्र.) बताया । उसके पास रखे दोनो एयर बैग को चेक करने पर 02 पैकट गांजा होना पाया जिसका कुल वजन 20 किलो ,180 ग्राम मादक पदार्थ गांजा पाया गया, कीमती लगभग 201800/ (दो लाख एक हजार आठ सौ रुपया) ,उक्त आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।
*पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद गांजा को नोरेला रोड ओडिशा से खरीद कर रेल मार्ग से सतना (म. प्र.) बेचने के लिये जाने वाला था कि पकडा गया।*
कार्यवाही में पकड़े गए आरोपी व जप्त शुदा मादक पदार्थ गांजा सहित विधिवत कार्यवाही उपरांत आरोपी को जब्त गांजा ,संपूर्ण कागजात के साथ शासकीय रेल पुलिस थाना रायपुर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया जिस पर शासकीय रेल पुलिस थाना रायपुर द्वारा अपराध क्रमांक -146/2023 धारा- 20(B) एनडीपीएस एक्ट दिनांक 26/07/23 का मामला दर्ज कर उक्त आरोपी को माननीय विशेष न्यायालय एनडीपीएस एक्ट. रायपुर के समक्ष पेश किया गया ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment