22 लाख 20 हजार रुपए का गांजा जप्त
ओडिसा से स्कॉर्पियो में गांजा की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार
बरमकेला पुलिस की कार्रवाई
सारंगढ़। (वायरलेस न्यूज)जिला बनने के बाद से पुलिस विभाग को वरिष्ठ अधिकारी द्वारा जिले में अवैध शराब गांजा जुआ सट्टा में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर दिशा निर्देश लगातार देते रहे हैं।
इसी कड़ी में आज थाना बरमकेला से थाना प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक विजयगोपाल हमरा स्टाफ दिनेश कुमार कन्हैया चैहान मीन केतन पटेल विजय यादव चित्रसेन देवांगन अशोक पटेल के साथ मोटर चेकिंग ग्राम गोबर सिंघा तोरे सिंघा चैक के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग का स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 04 एनई 1841 के चालक गाड़ी को दूर में खड़े कर भागने लगा जिसे दौड़ाकर पकड़े जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम मोहम्मद मंसूर पिता मोहम्मद मंजूर उम्र 32 वर्ष हाजिर मुकाम बुरहानपुर कोतमा वार्ड नंबर 7 बनिया टोला थाना कोतमा जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश व लाला उर्फ हरीश पनिका राजेंद्र ग्राम कोतमा अनूपपुर मध्य प्रदेश जो गाड़ी से उतर कर भाग गया आरोपी मोटर वाहन के कब्जे से 2 क्विंटल 25 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमति 22 लाख 20 हजार तथा एक सफेद रंग का स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 04 एनई 1841को जप्त कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

