रायपुर (वायरलेस न्यूज)रेलवे सुरक्षा बल/रायपुर के बल सदस्यों ने फिर दिया मानवता परिचय गर्भवती महिला को ट्रेन से उतारकर मेकाहारा कराया भर्ती
एक बार फिर रेल सुरक्षा बल रायपुर ने ट्रेन में महिला की डिलवरी की सूचना मिलने पर बल की टीम ने रक्सौल समर एक्सप्रेस ट्रेन को अटेंड कर महिला को डाक्टरी जांच कर उसे 112,से मेकहारा में भर्ती कराया।इस मामले में रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर प्रभारी निरीक्षक मनोरंजन मुखर्जी ने वायरलेस न्यूज को बताया कि सुरक्षा नियंत्रण कक्ष से प्राप्त के अनुपालन में दिनांक 30.07.2023 को ड्युटी में तैनात शिफ्ट अधिकारी सउनि/एस. एस यादव एवं महिला आरक्षक/ज्योति साहु, रेलवे डॉक्टर एवं निंर्सग स्टाफ के साथ प्लेटफार्म नं 07 में पहुचें। ट्रेन नं 07051 (रक्सौल समर एक्सप्रेस) के उक्त प्लेटफार्म में समय 15.00 बजे आगमन पर कोच संख्या बी/02 के सीट नं 10 में महिला यात्री को अटेंड किया गया । उक्त महिला यात्री के डिलीवरी रायपुर स्टेशन से पूर्व ही हो चुकी थी। फिर तत्काल रेलवे डॅाक्टर कान्हा श्रीवास के द्वारा नर्स यशोदा वर्मा एवं महिला आरक्षक/ज्योति साहू के सहयोग से उसका प्राथमिक उपचार किया गया। त्पश्चात शिफ्ट अधिकारी के द्वारा 112 को सुचना दिया गया। फिर उक्त महिला को बच्चे के साथ पति तैशिक अहमद पिता- शब्बीर अहमद निवासी- गुरूदासपुर थाना- मैसूर चौक जिला- मेगुसराय मोबाईल 8383085049 बिहार के साथ 112 के माध्यम से मेकाहारा अस्पताल अग्रिम चिकित्सीय जांच हेतु रवाना किया गया। वर्तमान में महिला एवं उसका नवजात शिशु स्वस्थ है। उक्त परिवार ट्रेन से नामपल्ली से समस्तीपुर तक यात्रा करे रहे थे।
उक्त सराहनीय कार्य हेतु महिला के परिवार के सदस्यों के द्वारा रेसुब का धन्यवाद दिया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

