*नशा के विरुद्ध महिलाएं हुई मुखर, युवाओं ने कसी कमर*
*नशीली पदार्थों का किया दहन, नशा मुक्ति का लिया सामूहिक संकल्प*
*नशा छोड़ो युवा जोड़ो दल पहुंचा कलिंग नगर*
रायपुर, छत्तीसगढ़, (वायरलेस न्यूज 30 जुलाई 2023) ,। नशा मुक्ति महाअभियान के संयोजक समाजिक नेता अधिवक्ता भगवानू नायक के नेतृत्व में राजधानी रायपुर में विगत 2 जुलाई से युद्ध स्तर में चलाई जा रही नशा मुक्ति महाअभियान के अंतर्गत आज नशा छोड़ो युवा जोड़ों दल रायपुर पश्चिम क्षेत्र के कलिंग नगर गुढ़ियारी क्षेत्र में पहुंचा। जहां पर लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करते हुए संदेश पत्र वितरित किया, नशीली सामग्री का दहन किया और नशे से दूर रहने का सामूहिक संकल्प लिया गया। इसी कड़ी में शहर के उभरते हुए गायक, विधि छात्र पारस नायक ने गिटार बजाकर, गाना गाकर लोगों को नशे से दूर रहने जागरूक किया और लोगों का दिल जीत लिया । इस अवसर पर नशा मुक्ति महाअभियान के संयोजक अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा नशा के विरुद्ध समाज के अंदर एक आग सुलगने लगी है जो आने वाले समय में एक बड़ा सामाजिक आंदोलन का रूप लेगा और समाज के विकास में सबसे बाधक और घातक, सबसे बड़ी समस्या नशा को हम समाजिक आंदोलन के माध्यम से पराजित करेंगे। इस लड़ाई में आम लोगों का भरपूर जन समर्थन मिल रहा है, विशेषकर महिलाएं और बहने नशा मुक्ति अभियान के विरुद्ध अपनी आवाज को मुखर करते हुए सामने आ रही है और युवा कमर कस रहे है। इस अवसर पर महिला समाज सेवी श्रीमती रंजना गोरंगे ने मुखर होकर कहा यदि वर्तमान में हम लोग नही जागे तो नशा हमारे आने वाली पीढ़ी को तबाह कर देगा, समय रहते इसके खिलाफ ठोस कार्रवाई करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभियान दल की प्रशंसा करते हुए कहा भगवानू भैया हम आपके साथ है और इस लड़ाई में हम आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार है। अधिवक्ता विवेक तनवानी ने कहा झुग्गी बस्ती में रहने वाले हमारे गरीब भाई बहन को नशा से दूर रहना चाहिए क्योंकि मेहनत मजदूरी करके और संघर्ष करके जो रुपए कमाते हैं, उसे नशे में बर्बाद करने के बजाए अपने बच्चों की शिक्षा दीक्षा और अपने परिवार के विकास में लगाना चाहिए। इस अवसर पर अभियान के महासचिव जितेंद्र नायक ने कहा नशा को समय रहते अगर हम नहीं रोके तो हमारी आने वाली पीढ़ी नशे के कारण खोखली और कमजोर हो जाएगी। सामाजिक नेता जगन्नाथ सागर ने कहा हमने नशे के खिलाफ जो लड़ाई शुरू की है इसको एक अंजाम तक ले जाना है और हर हाल में समाज से नशा को बाहर करना है तब जाकर समाज तरक्की करेगा। आज के नशा मुक्ति महा अभियान में प्रमुख रूप से संयोजक अधिवक्ता भगवानू नायक, समाजिक नेता जगन्नाथ सागर, महासचिव जितेंद्र नायक , प्रचार सचिव शशि क्षत्रि, विधि पारस नायक, युवा प्रभारी बिट्टू क्षत्रि, युवा सह प्रभारी देवाशीष नायक, श्रीमती रंजना गोरंगे, सरिता हरपाल, सुहानी सोना, नेहा जगत, दीपा सोना, गंगा जगत, शांति जगत, मुकेश कुम्हार,सुमित्रा तांडी, कमलेश फूले, दिनेश फूले, दिलीप सोनटके, भारत महानंद, संजय सोनी, विकास , सुमित, सहित बड़ी संख्या में मोहल्लावासी उपस्थित थे।
बिट्टू क्षत्रि
युवा प्रभारी
नशा छोड़ो, युवा जोड़ो अभियान
नशा मुक्ति महाअभियान
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

