*पंजरी प्लांट ऑडिटोरियम में होगा समारोह*
*आयोजन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय*
*19 से 21 सितंबर तक होगा आयोजन, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव होंगे नोडल*
*राजा चक्रधर सिंह के पुत्र व पूर्व मंत्री स्व.भानुप्रताप सिंह के निधन के कारण विलंब से आयोजित हुई बैठक*
रायगढ़,(वायरलेस न्यूज 5 अगस्त 2023 ) चक्रधर समारोह के आयोजन पर चर्चा के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज बैठक आयोजित की गई। विधायक रायगढ़ श्री प्रकाश नायक, कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, महापौर श्रीमती जानकी काटजू, सभापति श्री जयंत ठेठवार, श्री विजय अग्रवाल, श्री देवेन्द्र बहादुर सिंह, सुश्री उर्वशी देवी सहित शहर के गणमान्य नागरिक और अधिकारी शामिल हुए।
बैठक की शुरुआत में कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि विधानसभा सदस्य व कैबिनेट मंत्री रहे स्व.श्री भानूप्रताप सिंह के विगत 14 जून को निधन हो गया था। उनके परिवार के सदस्यों द्वारा शासन को समारोह स्थगन को लेकर पत्र लिखा गया था। जिसको देखते हुए यह बैठक पहले आयोजित नहीं की जा सकी थी। आज कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में समिति की बैठक की जा रही है। बैठक में उपस्थित समिति सदस्यों ने आयोजन की अवधि और कार्यक्रम स्थल को लेकर अपने विचार रखे। जिसके पश्चात आयोजन समिति द्वारा सर्वसम्मति से इस वर्ष चक्रधर समारोह का पूरी गरिमा के साथ त्रि-दिवसीय आयोजन नगर निगम ऑडिटोरियम में करने का निर्णय लिया गया। चक्रधर समारोह का आयोजन 19 सितंबर से 21 सितंबर तक किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन के लिए सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव (भाप्रसे) नोडल अधिकारी होंगे। वहीं नगर निगम आयुक्त श्री सुनील चंद्रवंशी सहायक नोडल होंगे।
बैठक में श्री जगदीश मेहर, श्री नटवर सिंघानिया, श्री राजेश पटनायक, श्री दिनेश जायसवाल, श्री प्रताप खोडियार, श्री देवेश शर्मा, श्री दीपक पाण्डेय, श्री रामचंद्र शर्मा, श्री नरेश शर्मा, श्री हरेराम तिवारी, श्री युवराज सिंह आजाद, श्री शेख ताजिम, श्री महावीर अग्रवाल, श्री कैलाश आचार्य, श्री अनुपम पाल, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव पाण्डेय, एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा, नगर निगम आयुक्त श्री सुनील चंद्रवंशी, एसडीएम रायगढ़ श्री गगन शर्मा, सीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय सहित समिति से जुड़े अन्य सदस्य व अधिकारी उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

