🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अगस्त को आम सभा लेने पहुंच रहे हैं रायगढ़ छत्तीसगढ़ के प्रभारी व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया  पीएम मोदी की तैयारियों का जायजा लेने रायगढ़ पहुंचे

On: August 5, 2023 10:41 AM

रायपुर।(वायरलेस न्यूज) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने 17 अगस्त को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आम सभा को संबोधित करेंगे। छत्तीसगढ़ के प्रभारी व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया पीएम मोदी की तैयारियों का जायजा लेने रायगढ़ पहुंचे। उन्होंने कोंडातराई सभास्थल का मुआयना किया। प्रधानमंत्री एनटीपीसी और एसईसीएल के सरकारी कार्यक्रम के बाद आम सभा को संबोधित करेंगे। चुनावी वर्ष में डेढ़ महीने के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह छत्तीसगढ़ में दूसरा दौरा होगा। इससे पहले 7 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी रायपुर पहुंचे थे। हालांकि, पीएम मोदी के रायगढ़ दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, मगर तैयारियां तेज हो गई है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment