*सरकार हमारी आई तो करेंगे आधुनिकतम सांस्कृतिक भवन का निर्माण – उमेश*
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज) :- चक्रधर समारोह का तीन दिवसीय आयोजन ऑडोटोरियम में किए जाने के निर्णय को रायगढ़ की कला संस्कृति को बचाए जाने का कदम निरूपित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा चक्रधर समारोह का आयोजन स्थगित किए जाने के मामले में भाजपा द्वारा जनता के सहयोग किए जाने की सार्वजनिक घोषणा किए जाने की वजह से अंततः प्रशासन को झुकना पड़ा। रायगढ़ में कला विरासत की संस्कृति को अक्षुण बनाए रखने के लिए तीन दिन के लिए सही लेकिन यह आयोजन आवश्यक था।बतौर विपक्ष भाजपा ने राजा चक्रधर की स्मृति में आयोजित चक्रधर समारोह को निरंतर जारी रखने का आग्रह किया था तीन दिन के लिए ही सही लेकिन आयोजन की अनुमति दी गई। दस दिन के वृहद सरकारी कार्यक्रम को महज तीन दिनों में समेट देना शासन की खानापूर्ति को दर्शाता है। उमेश अग्रवाल ने आयोजन को सहमति को जनता की जीत बताया। रायगढ़ के नागरिक इस तीन दिवसीय के आयोजन को लेकर ही संतुष्ट हो सकते है लेकिन भाजपा के दबाव और व्यापक जनमत चक्रधर समारोह होने के पक्ष में होने के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा दस दिन की विराट कार्यक्रम को तीन दिन में समेट कर रामलीला मैदान छोड़ छोटे से नगर निगम ऑडोटोरियम में किया जाना समझ से परे है। जिला प्रशासन इतनी भीड़ को छोटे से जगह में कैसे समेट पाएगी और बड़े कलाकारों का व्यवस्था कैसे कर पायेगी ?अगर बड़े कलाकारों को नही बुलाया जाता है तो कही ना कही चक्रधर समारोह की चमक फीकी पड़ जाएगी । जिला प्रशासन षड्यंत्र साजिश के तहत किसी तरह चक्रधर समारोह को समाप्त तो नही करना चाहता है ।भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा यह आयोजन वृहद रूप में रामलीला मैदान में होता है।निगम द्वारा निर्मित ऑडोटोरियम को छोटा बताते हुए राम महोत्सव एवम चक्रधर समारोह के आयोजन हेतु एक वृहद ऑडोटोरियम बनाए जाने की मांग रखी। कांग्रेस यह काम साढ़े 4 सालो में नही कर पाई। भाजपा ने इस बात का आश्वासन दिया कि भाजपा की सत्ता आते ही कला संस्कृति को सहेजने के लिए एक विशाल सर्व सुविधा युक्त भवन का निर्माण कराया जायेगा। जिसके सुगमता पूर्वक चक्रधर समारोह एवम रामायण महोत्सव का आयोजन किया जा सके। आचार संहिता लगने के पहले कांग्रेस बड़े भवन की मांग पूरी कर जन भावना का सम्मान करे।रामलीला मैदान में वृहद आयोजन करने की बजाय नगर निगम के छोटे से ऑडोटोरियम में चक्रधर समारोह करवाना प्रशासन की बदनीयती को उजागर करता है। चक्रधर समारोह के आयोजन को लेकर अभी भी प्रशासन की नियत पूरी तरह से साफ नही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

