रायगढ़-(वायरलेस न्यूज) भारतीय जनता पार्टी के पार्षद दलों की बैठक आज जिला भाजपा अध्यक्ष के आतिथ्य में संपन्न हुई।नगर निगम में वर्तमान में कांग्रेस की महापौर है,प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है उसके बाद भी रायगढ़ नगर का विकास थम गया है,पूरे शहर की सड़क खराब है।निगम सरकार स्वयं के शीतयुद्ध से परेशान है ।पेयजल की समस्या,स्वच्छता का मामला हो ,जनता की सुध लेने की इनको फिक्र भी नही है।भाजपा विपक्ष की भूमिका में है नगर में विकास की रफ्तार पुनः बढ़ाने,शहर की जनता की सेवा के लिए भाजपा वर्तमान महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी।भारतीय जनता पार्टी ने इसके लिए जिला भाजपा उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडे को प्रभारी बनाया गया है।पार्षद दल के द्वारा अशोक यादव को इस कार्य के लिए प्रभारी बनाया गया है।आज की बैठक में सुभाष पांडे, पंकज कंकरवाल,सीनु राव,अशोक यादव,राघवन सिंह,महेश कंकरवाल,नारायण पटेल,पुष्पा साहू,ईशकृपा तिर्की,सुनीता महेश शुक्ला,नीलम रंजु संजय,सुमित्रा खुलू सारथी,रिमझिम प्रसाद,,रूपचंद पटेल,सरिता राजेंद्र ठाकुर,पदुमलाल परजा,सोमेश साहू उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

