🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जश प्रण:मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जिले के सभी सेजेस में आयोजित* *16 प्रकार के मानव श्रृंखला बनाकर दिया मतदान करने का संदेश*

On: August 19, 2023 10:43 AM

*16 प्रकार के मानव श्रृंखला बनाकर दिया मतदान करने का संदेश*

*बारह हजार से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों ने लिया संकल्प*

जशपुर । (वायरलेस न्यूज) जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन में तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में आज जिले के समस्त 16 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों मे मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। शनिवार के दिन सभी सेजेस विद्यालयों में क्रिया कलाप गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। उसी के तारतम्य में विद्यालय के बच्चों ने रंग-बिरंगे हाउस यूनिफॉर्म में विधान सभा निर्वाचन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण शब्दों जैसे डेमोक्रेसी, इलेक्शन, ई. व्ही. एम. , व्होट , फ्रीडम, वोटर लिस्ट आदि का मानव श्रृंखला बनाया गया। मानव श्रृंखला बनाने में बच्चे पूरे उत्साह एवं उमंग से शामिल होकर नए मतदाता और भविष्य के मतदाता के रूप में अपनी सक्रियता का परिचय दिया। सभी विद्यालयों के सभी शिक्षक भी इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर अपनी सहभागिता दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्यों द्वारा विद्यालय के समस्त शिक्षको तथा विद्यार्थियों को मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने तथा मतदान करने और दूसरों को भी मतदान कराने हेतु प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया। स्वीप नोडल अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी 16 सेजेस विद्यालयों में 12 हजार से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मतदान करने और लोगों को मतदान कराने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया |

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment