🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेलवे संपत्ति, यात्री एवं यात्री परिसर की सुरक्षा, अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने छापामारी की कार्यवाही सुनिश्चित करें: मुनव्वर खुर्शीद (आईजी रेलवे)

On: August 20, 2023 8:50 AM

भाटापारा /तिल्दा (वायरलेस न्यूज) रेल सुरक्षा बल पोस्ट भाटापारा में 19अगस्त को रेसुब के पोस्ट और चौकी तिल्दा का आईजी बिलासपुर ने आकस्मिक निरीक्षण कर सुरक्षा

सम्मेलन कर बल के जवानों को अनुशासन एवं गरिमा को ध्यान में रखकर पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य निष्पादन हेतु जोर दिया गया तथा रेलवे संपत्ति, यात्री एवं यात्री परिसर की सुरक्षा हेतु अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु छापामारी की कार्यवाही के निर्देश दिए ।

रिकार्ड, रजिस्टर, एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों का अवलोकन किया।पोस्ट भाटापारा परिसर में नवनिर्मित व्यायाम-शाला का महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त के कर कमलो से उद्घाटन किया गया

इस संबंध में भाटापारा रेसुब प्रभारी निरीक्षक रामाशंकर मिश्रा ने वायरलेस न्यूज को बताया कि श्री मुनव्वर खुर्शीद, महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर द्वारा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भाटापारा का वार्षिक विस्तृत निरीक्षण, तिल्दा चौकी का आकस्मिक निरीक्षण एवं सुरक्षा सम्मलेन दिनांक 19.08.2023 को संजय गुप्ता, मण्डल सुरक्षा आयुक्त/रायपुर एवं सुनील.बी. चाटे, सहायक सुरक्षा आयुक्त-1/रायपुर की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। निरीक्षण के दौरान रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भाटापारा में उपलब्ध रिकार्ड, रजिस्टर, एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों का अवलोकन किया गया साथ ही साथ पोस्ट पर उपलब्ध आधुनिक उपकरण, आपदा प्रबंधक सामान , सीसीटीवी,मालखाना, बैरक एवं मेस का गहन निरिक्षण किया गया और उसके बेहतर रख रखाव हेतु उचित दिशा निर्देश दिया गया एवं पोस्ट प्रभारी श्री रामा शंकर मिश्रा, निरीक्षक एवं अन्य अधिकारियों को अपराध नियंत्रण हेतु मुख्यालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों का बेहतर क्रियान्वयन करने हेतु आदेशित किया गया तथा सुरक्षा सम्मेलन में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं बल सदस्यों को बल की अनुशासन एवं गरिमा को ध्यान में रखकर पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य निष्पादन हेतु जोर दिया गया तथा रेलवे संपत्ति, यात्री एवं यात्री परिसर की सुरक्षा हेतु अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु छापामारी की कार्यवाही सुनिश्चित करने, रेल परिचालन को सुरक्षित बनाने हेतु केटल रन ओवर/पत्थरबाजी से प्रभावित सेक्शन में जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ विधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही बल सदस्यों को शारिरीक रूप से चुस्त दुरूस्त रखने के लिये रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भाटापारा परिसर में नवनिर्मित व्यायाम-शाला का महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त के कर कमलो से उद्घाटन किया गया एवं रेसुब बाहरी चौकी तिल्दा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment