🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आरपीएफ रायपुर ने दो लाख रु. से अधिक का गांजा तस्करों से बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की

On: August 19, 2023 3:48 PM

रायपुर (वायरलेस न्यूज) रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर प्रभारी निरीक्षक मनोरंजन मुखर्जी के निर्देशन में मण्डल टास्क टीम और पोस्ट की विशेष टीम ने रेल्वे स्टेशन रायपुर में मुखबिर की पुख्ता सूचना पर रीवा मध्यप्रदेश के दो युवकों को दो लाख से अधिक का गांजा इनके कब्जे से बरामद करने में अहम कामयाबी हासिल की है। रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर प्रभारी निरीक्षक मनोरंजन मुखर्जी ने वायरलेस न्यूज को बताया कि दिनांक -19.08.23 को मंडल टास्क टीम प्रभारी उप निरीक्षक ऐ . जेड.चौधरी, प्र.आ. व्ही. सी. बंजारे, आ.देवेश सिंह, आ.विनय कुमार, आर.पी.एफ.पोस्ट टीम द्वारा आपरेशन नारकोस के तहत मुखबिर सूचना के आधार पर प्लेट फार्म नं 05-06 दुर्ग छोर पर स्थित विकलांग शौचालय के पास रेलवे स्टेशन रायपुर में मुखबिर के बताए हुलिया पहनावा एवम सामान के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को समय 00.05 बजे घेरा बंदी कर पकड़ा गया, दोनों के पास रखे दो पिठ्ठू बैग को चेक करने पर उनमें मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम -सर्जेश सिंह ,पिता- शिव बहादुर सिंह, उम्र -20 साल निवासी – ग्राम – मदरो, पोस्ट- परसिया,थाना – जवा, जिला – रीवा (म.प्र.),प्रशांत दुबे पिता विजय कुमार दुबे उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम कढ़ीहाई, पोस्ट कोनी,थाना अतरैला, जिला रीवा (म. प्र.) का रहने वाला बताया । दोनों के पास रखे दोनो पिठ्ठू बैग को चेक करने पर 02 – 02 पैकट कुल 04 पैकेट गांजा होना पाया ,जिसका कुल वजन 20 किलो ,500 ग्राम ,मादक पदार्थ गांजा पाया गया, जिसका कीमती लगभग 205000/ (दो लाख पांच हजार रुपया) ,उक्त दोनों आरोपीयो को एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।
*पूछताछ में दोनों आरोपीयो ने बताया कि बरामद गांजा को रेल मार्ग से डभौरा (रीवा) (म. प्र.) बेचने के लिये जाने वाला था कि पकडा गया।*
कार्यवाही में पकड़े गए दोनों आरोपी व जप्त शुदा मादक पदार्थ गांजा सहित विधिवत कार्यवाही उपरांत आरोपी को जब्त गांजा ,संपूर्ण कागजात के साथ शासकीय रेल पुलिस थाना रायपुर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया जिस पर शासकीय रेल पुलिस थाना रायपुर द्वारा अपराध क्रमांक -169/2023 धारा- 20(B) एनडीपीएस एक्ट दिनांक 19/08/23 का मामला दर्ज कर उक्त आरोपी को माननीय विशेष न्यायालय एनडीपीएस एक्ट. रायपुर के समक्ष पेश किया गया ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment