🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोरबा का युवक 90 हजार से अधिक के 10 मोबाइल के साथ रेसुब की विशेष टीम के हत्थे चढ़ा

On: August 20, 2023 3:57 PM

कोरबा का युवक नब्बे हजार से अधिक के 10मोबाइल के साथ रेसुब की विशेष टीम के हत्थे चढ़ा

वायरलेस न्यूज नेटवर्क। आरपीएफ बिलासपुर तथा टीओपीबी टास्क टीम-1 व थाना तोरवा द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर ट्रेन में मोबाइल चोरी करने वाला शातिर आदतन मोबाइल चोर को एक पिठु बैग मे कुल 10 नग एंड्राइड फ़ोन टच स्क्रीन कुल कीमत-93000/- के साथ बिलासपुर रेलवे स्टेशन गेट नंबर 04 ऑटो स्टैंड के पास गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है।

बिलासपुर रेल सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी निरीक्षक भास्कर सोनी ने वायरलेस न्यूज को बताया कि
आज दिनांक 20 अगस्त 23 को मुखबीर से सूचना मिला कि रेल्वे स्टेशन बिलासपुर गेट न.-04 ऑटो स्टैंड के पास एक व्यक्ति चोरी का मोबाईल विक्रय करने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहा है कि उक्त सूचना पर थाना तोरवा बिलासपुर प्रभारी तथा आरपीएफ बिलासपुर से निरीक्षक भास्कर सोनी एवं टीओपीबी टास्क टीम -1 प्रभारी उप निरी कुलदीप सिंह व स्टाफ के साथ बिलासपुर रेलवे स्टेशन गेट नंबर 04 ऑटो स्टैंड के पास मे घेराबंदी कर उक्त हुलिये के व्यक्ति को पकड़कर हिरासत में लिया गया।जो की पूर्व में 05-06 बार यात्रियों के मोबाइल चोरी के घटना करके पकड़ा जा चूका एवं अपराध दर्ज सुदा अपराधी होना पाया गया पूछताछ करने पर अपना नाम- दीपक उर्फ अंकित साहू पिता- हेमंत साहू उम्र- 23 वर्ष निवासी – एनटीपीसी जमनी पाली इंदिरा नगर थाना -दर्री जिला- कोरबा( छत्तीसगढ़ ) बताया!जिसके कब्जे में *विभिन्न कंपनियों के 10 नग एंड्राइड मोबइल किमत- 93000/ रू मिला।* उक्त मोबाईल को चोरी की संपत्ति होने युक्तियुक्त संदेह पर आरोपी से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा यात्री प्रतीक्षालय एवं चलती ट्रेनों में मोबाइल चार्जिंग में लगाकर सो रहे यात्रियों के चार्जिंग मे लगे मोबाइल को यात्रियों के सो जाने के बाद चोरी करना स्वीकार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त पर थाना तोरवा में इसत० क०- 12/ 2023 दिनांक- 20/08/2023 धारा – 41(1-4) जाफौ / 379 भा.द.वि. पंजीकृत किया गया ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment