रायपुर (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ उत्कल समाज के सर्वमान्य नेता पुरंदर मिश्रा ने बसना विधानसभा से भाजपा से अपनी टिकट की जबरदस्त दावेदारी ठोंक दी है इसके लिए कल रायपुर में प्रदेश भर के 26 विभिन्न जाति के छत्तीसगढ़ उत्कल भाषी के जमावड़ा किया जिसमे प्रदेश भाजपा के संगठन प्रमुख अजय जामवाल एवम प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय भी उपस्थित रहे ।

पुरंदर मिश्रा ने प्रदेश भर से आए उत्कल वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है छत्तीसगढ़ में निवास कर रहे 30 लाख उत्कल वासियों को इस बार के चुनाव

में उचित प्रतिनिधित्व मिलें और शोषित हो रहे उत्कल भाषियों का सरकार में अपनी आवाज उठा सके जिससे हमेशा से ठगा महसूस कर रहे उत्कल समाज को उचित लाभ दिला सके ।

पत्रकार वार्ता में पुरंदर मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सर्व ओड़िया समाज के गठन की जरूरत को समाज वर्षो से महसूस कर रहा था ,इसके लिए छत्तीसगढ़ सर्व ओड़िया समाज का गठन भी किया गया और प्रदेशभर से आए 26 विभिन्न जाति के उत्कल समाज के प्रतिनिधियों ने मिलकर मुझे सर्व सम्मति से चुना है जिसका में प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया हूं। और पूर्व से मैं प्रदेश उत्कल ब्रमाहण समाज का अध्यक्ष भी हूं। इस गठन से छत्तीसगढ़ के जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव घरघोड़ा, लैलूंगा, तमनार ,रायगढ़, पुसौर सरिया, बरमकेला, महासमुंद, सरायपाली, बसना ,खल्लारी, रायपुर, भिलाई, दुर्ग, सारंगढ़ , पिथोरा,कांकेर बिलासपुर, जगदलपुर, गरियाबंद के 30 लाख उत्कल भाषियों को इसका लाभ मिलेगा। रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में पुरंदर मिश्रा ने छत्तीसगढ़ के उत्कल वासियों को एक ही छत में इक्ट्ठा कर एकता का परिचय दे दिया है।

बिलासपुर , रायगढ़ बसना सारंगढ़ महासमुंद सरायपाली भिलाई से आए अध्यक्षों ने खुलकर अपना समर्थन दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश का नेतृत्व इसे गंभीरता से ले ।
पुरंदर मिश्रा के प्रयासों से छत्तीसगढ़ में ओड़िया बंधुओं को एक सूत्र में पिरोकर विशाल संगठन का निर्माण किया गया है। संगठन निर्माण का उद्देश्य ओड़िया अस्मिता एकता, समरसता, भाईचारा और समाज की सुख समृद्धि एवम ओड़िया जातियों में आर्थिक सामाजिक राजनैतिक उन्नति व ब्यसन मुक्त समाज की संरचना को मजबूत करना है। ओड़िया लेखन पठन पाठन प्रचार प्रसार करना एवम ओड़िया समाज के हर परिवार को मजबूत करना है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

